फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   teachers will do moovement for promotion

प्रोन्नति न मिली तो होगा आंदोलन

Fri, 09 Jan 2015 10:59 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट Updated Fri, 09 Jan 2015 10:59 PM IST
विज्ञापन
teachers will do moovement for promotion

विज्ञापन

अंतरजनपदीय शिक्षकों की बैठक में प्रमोशन का मुद्दा छाया रहा। शिक्षकों ने कहा कि अगर उन्हें प्रोन्नति नियमानुसानहीं मिली तो जोरदार आंदोलन किया जाएगा।

शुक्रवार को यूआरसी में हुई बैठक में बृजेश कुशवाहा ने कहा कि अंतरजनपदीय स्थानांतरण से जितने अध्यापक यहां आए हैं, उससे अधिक गए हैं। ऐसे में सभी अंतरजनपदीय शिक्षकों का प्रमोशन किया जाना चाहिए।

विज्ञापन


अमरनाथ यादव ने कहा कि इस संबंध में कोर्ट के आदेश का पालन भी नहीं किया जा रहा। अमित पांडे ने अवशेष देयकों का भुगतान न होने का मुद्दा उठाया। लवलेश कुशवाहा ने पांच साल की सेवाओं को ध्यान में रखकर प्रमोशन की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


संजय कुमार ने जल्द प्रमोशन न होने पर संघर्ष की बात कही। मनोज सोनी, कैलाश ने कहा कि शिक्षकों के प्रति अन्यायपूर्ण रवैया बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

त्रिभुवन सिंह ने आरोप लगाया कि शिक्षा विभाग में हर स्तर पर अनियमितता की जा रही है। संचालक कमलेश कुमार पांडे ने आश्वासन दिया कि जिले में शिक्षकों की समस्या को हल कराने के लिए वह तैयार हैं।

शिक्षकों ने कहा कि अगर प्रोन्नत सूची में अंतरजनपदीय शिक्षकों को शामिल नहीं किया गया तो जोरदार आंदोलन किया जाएगा। बैठक में दौलत राम, राजाराम सिंह, मोतीलाल, रामचरित, धर्मेंद्र विश्वकर्मा, कुशल सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed