फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Teachers protested against making TET compulsory

Chitrakoot News: शिक्षकों ने टेट अनिवार्य करने का किया विरोध

Mon, 09 Mar 2026 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Mon, 09 Mar 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Teachers protested against making TET compulsory
चित्रकूट। शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (टेट) अनिवार्यता के विरोध में अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ ने रविवार को बैठक में सरकार पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। साथ ही महासंघ ने चरणबद्ध तरीके से प्रदेशव्यापी आंदोलन करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

शहर के तुलसी पार्क में आयोजित बैठक में अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के प्रदेश संयोजक कमलेश पांडेय ने सरकार पर शिक्षक कर्मचारियों के उत्पीड़न का आरोप लगाया। कहा कि इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अंतर्जनपदीय शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के बृजेंद्रकांत मिश्रा ने इसे शिक्षकों के मान-सम्मान की लड़ाई बताया।
विज्ञापन

जूनियर शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष हर्ष त्रिपाठी ने तीन चरणों में आंदोलन की जानकारी दी। बताया कि पहले चरण में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और विपक्ष के नेताओं को ईमेल व पोस्टकार्ड के माध्यम से अपनी समस्याएं भेजी जाएंगी। दूसरे चरण में 13 अप्रैल को जिला मुख्यालयों पर मशाल जुलूस निकाला जाएगा। तीसरे चरण में 3 मई को इको गार्डन से विधानसभा मार्च किया जाएगा। यदि शिक्षकों को राहत नहीं मिली तो मानसून सत्र में संसद का घेराव किया जाएगा। बैठक में शिवसागर मिश्र, विश्वबंधु पाण्डेय, रामबली वर्मा, धर्मेंद्र विश्वकर्मा, श्याम बाबू त्रिपाठी, भरत मिश्रा समेत अन्य शिक्षक नेता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed