फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   teacher ke ghar se 16 lakh ki chori

Chitrakoot News: प्रधानाचार्य के आवास से 16 लाख से अधिक की चोरी

Mon, 30 Jan 2023 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jan 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
teacher ke ghar se 16 lakh ki chori
राजापुर । कस्बे के रैपुरा रोड स्टेट बैंक के पास एक मकान का जंगला काटकर शातिर चोरों ने लगभग 16 लाख रुपये से अधिक के जेवर व नगदी की चोरी कर ली है। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

राजापुर कस्बा निवासी प्रधानाचार्य जितेंद्र द्विवेदी ने बताया कि शनिवार को अपने गांव खटवारा में धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए परिवार सहित गए थे। रविवार को चोरों ने मकान के पीछे लगी खिड़की की सलाखें तोड़कर अंदर घुस आए। सोमवार को जब घर लौटे तो अंदर के कमरों के ताले टूटे देखे। अंदर सारी सामग्री गायब मिली। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह मौके में पहुंचकर जांच पड़ताल की। डाग स्क्वायड व फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट को बुलाया। प्रधानाचार्य ने बताया चोर 11 लाख 60 हजार रुपया, 943 ग्राम सोने के जेवर आदि चोरी कर ले गए हैं।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तहरीर पर चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed