फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Taking husband alive and widow pension

पति जीवित और ले रहीं विधवा पेंशन

Fri, 10 Jun 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला चित्रकूट
अमर उजाला चित्रकूट Updated Fri, 10 Jun 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
Taking husband alive and widow pension
प्रदर्शन करते शीतलपुर के ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
सदर ब्लाक के शीतलपुर तरौंहा के ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर नोडल अधिकारी पर पक्षपात करने का आरोप लगाते हुए डीएम को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कई लोग दो पेंशन ले रहे हैं। पति के जीवित रहते हुए भी महिलाएं विधवा पेंशन ले रहीं हैं।
विज्ञापन


गुरुवार को किशोरी लाल, विनोद कुमार, सोहनलाल, ओमप्रकाश, अक्षय सिंह, भूपत सिंह, तेरसराम, छोटेलाल और गोविंद सिंह ने बताया कि नोडल अधिकारी ने प्रधान के घर में बैठकर फर्जी सत्यापन का काम किया है। पिछले वर्ष का पंचायत भवन अधूरा पड़ा है। कुछ लोग समाजवादी पेंशन और अंत्योदय कार्ड धारक के साथ दूसरी पेंशन का भी लाभ ले रहे हैं। इनकी जांच नहीं की गई। मृतकों के नाम राशन कार्ड हैं। उसकी भी रिपोर्ट नहीं बनाई गई है। ग्रामीणों ने जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन


पहाड़ी ब्लाक के खरूही गांव निवासी लवलेश, प्रेमा, गोंदिया, श्रीकेशन, माया, सुरेश वर्मा, विनोद, बिट्टी देवी, अशोक व रामदीन ने प्रदर्शन कर आरोप लगाया कि कोटेदार अंत्योदय और पात्र गृहस्थी राशन कार्ड पर भी सामग्री नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मानिकपुर ब्लाक के रूखमा बुजुर्ग के राम कृपाल, शिवप्रसाद, बाबूलाल, बच्चू देवी, सुनीता, नथिया, भइया और रामसेवक आदि ने डीएम को ज्ञापन देकर आरोप लगाया कि सूखा राहत पैकेट वितरण में कोटेदार पक्षपात कर रहा है। कुछ लोगों से कोटेदार ने पैकेट दिलाने के नाम पर वसूली भी की है।


अनुसूचित जनजाति और अन्य पंरपरागत वन निवासी मुन्ना लाल, राज किशोर, तीरथ कोल, लल्लू मवासी, राजा कोल, राजबली, सुमित्रा और रामनरेश ने वन भूमि पर कोल जाति का अधिकार होने की बात कहते हुए कहा कि वन विभाग कटीली तार और बेड लगाकर घेराबंदी कर रहा हैं। जिससे कोल समुदाय का नुकसान हो रहा है। उधर भारतीय किसान यूनियन की ब्लाक इकाई ने सदर एसडीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। पांच सूत्री ज्ञापन देकर किसानों को बचा सूखा राहत का मुआवजा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed