{"_id":"5fe4d5a68ebc3e3d51733c73","slug":"take-measures-to-prevent-cold-in-the-cow-shelter-center-chitrakutt-news-knp601942052","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट: गोवंश आश्रय केंद्र में ठंड से बचाव के लिए करें उपाय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट: गोवंश आश्रय केंद्र में ठंड से बचाव के लिए करें उपाय
विज्ञापन
कलक्ट्रेट सभागार में बैठक के दौरान निर्देश देते जिले के प्रभारी मंत्री नंदगोपाल गुप्ता उर्फ नंद
- फोटो : CHITRAKUTT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। दो दिवसीय दौरे पर आए यूपी के कैबिनेट व जिले के प्रभारी मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी ने गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा की। इसमें उन्होंने गोशालाओं, गोल्डन कार्ड बनाने व सरकारी कार्यालयों में खाली पडे़ रिक्त पदों को लेकर चर्चा की।
कहा कि गोवंश आश्रय केंद्रों में ठंड से बचाव के लिए प्रभावी उपाय करे जाएं। उन्होंने कहा कि हर माह के दूसरे बुधवार को वह विकास कामों की समीक्षा बैठक करेंगे, जिसमें अधिकारी अपने काम का पूरा रिकार्ड लेकर मौजूद रहें।
बैठक में कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि लंबित पडे़ विकास कार्य समय से कराएं। मप्र के शिवपुर मॉडल की तरह पशुओं की नस्ल सुधार पर काम किया जाए। सीएमओ से कहा कि आयुष्मान भारत के लाभार्थियों के ’ शत प्रतिशत गोल्डन कार्ड बनवाएं।
विज्ञापन
संयुक्त चिकित्सालय मानिकपुर में स्त्री रोग विशेषज्ञ न होने व स्टाफ की कमी पर कहा कि शासन स्तर से रिक्त पदों को भरने के लिए प्रयास किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक से कहा कि लंबित विवेचनाओं का निस्ताकरण कराएं और अपराधियों पर ईनामी राशि बढ़ाई जाए।
कहा कि सरकार की मंशानुरूप काम करें। जिस मद में धनराशि आई हो उसका प्रयोग कर संबंधित काम पूरा कराएं। प्रभारी मंत्री के साथ राज्य मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, मानिकपुर विधायक आनंद शुक्ला, डीएम शेषमणि पांडेय, एसपी अंकित मित्तल सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
वहीं शहर के डाकबंगले में प्रभारी मंत्री ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इसमें उन्होंने 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती पर मनाए जाने वाले सुशासन दिवस को लेकर चर्चा की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे, जिला उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, मुन्ना करवरिया, प्रेमलाल बाल्मीकि व भागवत त्रिपाठी के साथ प्रभारी मंत्री के पीआरओ दिव्यांशु मौजूद रहे।