{"_id":"67aa492eb824e016930075ca","slug":"take-action-against-eight-bank-officials-who-were-absent-from-the-meeting-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1002-113052-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: बैठक से नदारद आठ बैंक अधिकारियों पर करें कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: बैठक से नदारद आठ बैंक अधिकारियों पर करें कार्रवाई
विज्ञापन
चित्रकूट। जिला स्तरीय उद्योग बंधु समिति की बैठक सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता में हुई। इसमें बेरोजगारों को ऋण दिलाकर उद्यम लगवाने पर चर्चा की गई। बैठक में न आने वाले आठ बैंक अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। डीएम ने निवेश मित्र पोर्टल, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना, एक जनपद एक उत्पाद, एमओयू क्रियांवयन सहित आदि योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली।
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के तहत जनपद को 600 का लक्ष्य दिया गया था। अब तक 112 आवेदन स्वीकृत हुए हैं। इसमें 65 को ही ऋण दिया गया है। शाखा प्रबंधकों को सख्त निर्देश दिया कि सभी बैंक अधिक से अधिक युवा बेरोजगारों को ऋण देकर उद्यम लगाने में मदद करें। कहा कि भारतीय स्टेट बैंक की स्थिति बहुत खराब है। इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई कराई जाए। बैठक में अनुपस्थित रहने पर बैंक ऑफ महाराष्ट्र, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, एचडीएफसी, एक्सिस, आईसीआईसीआई, आईडीबीआई, उत्कर्ष व बंधन बैंक के अधिकारियों पर कार्रवाई के लिए उपायुक्त जिला उद्योग केंद्र को निर्देश दिए।
सीडीओ अमृतपाल कौर, उपायुक्त जिला उद्योग केंद्र एस के केसरवानी, जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी राजेंद्र कुमार, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी अनुपम श्रीवास्तव, अधिशासी अभियंता विद्युत दीपक सिंह, अध्यक्ष डीसीबी पंकज अग्रवाल, व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजीव अग्रवाल, गुलाब गुप्ता, शिव पूजन गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
पार्क के अधूरे कार्य कराएं पूरे
डीएम शिवशरणप्पा जीएन ने सोमवार को ऑफिसर्स आवासीय कॉलोनी सोनेपुर परिसर में तीर्थ क्षेत्र विकास प्राधिकरण के द्वारा निर्माणाधीन पार्क का निरीक्षण किया। पार्क में पथवे, लाइटिंग, बेंचेज, बच्चों की खेल सामग्री सहित आदि सौंदर्यीकरण कार्यों को देखा। डीएम ने कार्यदाई संस्था को शेष कार्य को तत्काल पूरा कराने के निर्देश दिया। एडीएम न्यायिक राजेश प्रसाद, जेई अमित कनौजिया मौजूद रहे।