{"_id":"5aa955c74f1c1bbd758b586e","slug":"swamy-celebrates-the-celebration-of-victory","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपाइयों ने जीत पर जमकर मनाया जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपाइयों ने जीत पर जमकर मनाया जश्न
अमर उजाला चित्रकूट
Updated Wed, 14 Mar 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। जीत लोकसभा चुनाव के उपचुनाव की दो सीटों की थी लेकिन जशभन ऐसा मानों सपाइयों को कोई बहुत बड़ी सफलता मिली हो। मुख्यमंत्री के गृहजनपद और उपमुख्यमंत्री की सीट पर साइकिल की सफलता पर इनका इतराना भी वाजिब था। सुबह से ही टीवी, मोबाइल व रिश्तेदार- नेताओं से परिणाम की जानकारी लेने वाले सपाइयों को कई बार झटका भी लगा। खासकर गोरखपुर की सीट को लेकर सपाई आश्वस्त भी नहीं थे।
जिलाध्यक्ष अनुज यादव, नगरपालिका अध्यक्ष नरेंद्र कुमार गुप्ता और पूर्व विधायक वीरसिंह पटेल भी पहुंचे और पटाखे फोड़े। जिलाध्यक्ष अनुज ने कहा कि अब तय हो गया है कि नफरत की राजनीति फैलाने वाले भाजपाइयों को जनता ने करारा जवाब दिया है। पूर्व विधायक वीरसिंह पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री ही अपनी सीटें नहीं बचा पाए।
नपा अध्यक्ष ने कहा कि नफरत की राजनीति करने वालों को हटाने के लिए इसी तरह एकजुट होने की जरूरत होगी। उधर बसपा जिलाध्यक्ष रामलखन निषाद ने कहा कि सांप्रदायिक ताकतों व नफरत फैलाने वालों का हारना बेहद जरूरी था।
विज्ञापन
कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज मिश्रा ने कहा कि देानों स्थान से हम हारे जरूर हैं लेकिन भाजपाइयों को जनता ने सही सबक सिखा दिया है। इस मौके पर आनंद त्रिपाठी उर्फ बब्बू भइया, मनोज यादव, फराज खान, अरशद खान, ओपी यादव, सरनाम सिंह, राजीव लोचन, उमाकांत, कल्लूराम, सुनीता यादव, अनिल शर्मा, ओपी यादव, घनश्याम यादव, रमेश कुमार, ब्लाक प्रमुख चंद्रकिशोर पटेल, रमेश चंद्र पटेल, गोपी चंद्र, साहब लाल द्विवेदी, पवन पटेल व उमाकांत आदि ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई।