फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Swami Rambhadracharya and Mahant Narendra Giri discuss population policy

चित्रकूट: स्वामी रामभद्राचार्य और महंत नरेंद्र गिरि ने जनसंख्या नीति पर की चर्चा, सरकार के फैसले का स्वागत किया

Tue, 13 Jul 2021 01:52 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 13 Jul 2021 01:52 AM IST
सार

सोमवार को अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने जगद्गुरु से मुलाकात की। योगी सरकार द्वारा लागू की जा रही नई जनसंख्या नीति का समर्थन किया।

विज्ञापन
Swami Rambhadracharya and Mahant Narendra Giri discuss population policy
स्वामी रामभद्राचार्य और महंत नरेंद्र गिरि - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चित्रकूट में तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामभद्राचार्य और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण पर सरकार को ऐसा सख्त कानून बनाना चाहिए जिसे देश और प्रदेश में रहने वाले हर नागरिक को मानना बाध्यकारी हो।
विज्ञापन


सोमवार को अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने जगद्गुरु से मुलाकात की। योगी सरकार द्वारा लागू की जा रही नई जनसंख्या नीति का समर्थन किया। महंत गिरि ने कहा कि देश में जनसंख्या विस्फोट कई प्रमुख समस्याओं को जन्म दे रहा है। इस पर तत्काल रोक लगाया जाना जरूरी है।
विज्ञापन


कहा कि जनसंख्या बढ़ने का सीधा प्रभाव अच्छी शिक्षा और चिकित्सा व्यवस्था पर पड़ रहा है। नई जनसंख्या नीति मुस्लिम धर्मगुरुओं द्वारा विरोध किए जाने पर महंत गिरि ने रोष जताया है। महंत यहां चल रही बैठक में संघ प्रमुख से मुलाकात करने आए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अखाड़ा परिषद अध्यक्ष संघ प्रमुख से मिले 
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत से भेंट की। प्रदेश में संतों और महंतों की स्थिति पर चर्चा की गई। अयोध्या मंदिर निर्माण से लेकर प्रदेश के अन्य धार्मिक स्थलों पर भी सुंदरीकरण और हिंदुत्व विचारधारा को प्रखर करने पर जोर दिया गया। संघ प्रमुख ने महंत से राजनीतिक दृष्टिकोण से केंद्र व प्रदेश सरकार के बारे में फीड बैक लिया। साधु-संतों का रुख सरकार के प्रति संतोषजनक बताया गया है।

 

संघ प्रमुख ने पांच औषधीय पौधे रोपे 
संघ प्रमुख मोहन भागवत ने आरोग्यधाम परिसर में सोमवार को 5 औषधीय पौधे रोपकर इनके संरक्षण को कहा। पौधरोपण के बाद वह मंदाकिनी नदी पर पहुंचे और नदी कटान व प्रदूषण पर चिंता जताई। कार्यकर्ताओं के साथ उन्होंने श्रमदान किया। श्रमदान में सभी लोगों ने पत्थरों का ढेर लगाया है।

कई प्रांत प्रचारकों ने की रवानगी
संघ की चिंतन बैठक में शामिल होने आए कई पदाधिकारियों की रवानगी शुरू हो गई। इनमें से ज्यादातर 6 जुलाई को यहां आ गए थे। उधर, 9 जुलाई से बैठक में शामिल होने आए कई प्रांत प्रचारक व सहप्रांत प्रचारक, क्षेत्रीय प्रचारकों ने भी सोमवार को दूसरे सत्र की बैठक में शामिल होने के बाद अपनी रवानगी की। मंगलवार को सुबह अंतिम सत्र के बाद अन्य सभी की रवानगी होगी।

आतंकियों की गिरफ्तारी से बैठक में बढ़ी सुरक्षा 
लखनऊ में दो आतंकी पकड़े जाने के बाद आरोग्यधाम में चल रही संघ की चिंतन बैठक की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। बैठक स्थल की ओर जाने वाले गेट पर कड़ी चौकसी कर दी गई है। यहां सिर्फ चिह्नित लोगों को परिचयपत्र दिखाने पर जांच पड़ताल के बाद एंट्री मिल रही है। मीडिया पर भी रोक है। आरोग्यधाम परिसर के सभी कॉटेज व मीटिंग हाल में आने जाने वालों की भी जांच सुरक्षाकर्मी कर रहे हैं। संघ प्रमुख की सुरक्षा में कोई चूक न हो इसके लिए सतना एसपी धर्मवीर सिंह ने सोमवार को दो बार जिलाधिकारी अजय कटेसारिया के साथ बैठक परिसर का जायजा लिया। चित्रकूट के यूपी एमपी बार्डर पर भी भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed