{"_id":"62b2051481e76f56a17a2d9c","slug":"surya-namaskar-yogamaya-with-pranayama-chitrakoot-news-knp703582560","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूर्य नमस्कार, प्राणायाम के साथ योगमय हुई धर्मनगरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूर्य नमस्कार, प्राणायाम के साथ योगमय हुई धर्मनगरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। विश्व योग दिवस पर जनपद में 80 से ज्यादा स्थानों पर मंगलवार को योग शिविर लगाए गए। दो लाख से ज्यादा लोगों ने योग के फायदे जाने। स्कूल, पार्क, सरकारी संस्थान आदि प्रतिष्ठान गुलजार रहे।
चित्रकूट इंटर कालेज कर्वी में मुख्य कार्यक्रम रहा। मुख्य अतिथि लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री बृजेश सिंह, डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल, एसपी अतुल शर्मा ने शुभारंभ किया। राज्यमंत्री ने कहा कि भारत ने ही योग के माध्यम से वसुधैव कुटुंबकम का संकल्प लेते हुए पूरे विश्व को दिशा दी है। योग से शरीर स्वस्थ रहता है। जिलाधिकारी ने कहा कि धरती पर जहां-जहां सूर्य उगेगा, वहां योग होगा।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ. आशुतोष तिवारी, जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश कुमार, योग प्रशिक्षक नरेंद्र चंद्रवंशी, मंजू केसरवानी, मीरा श्रीवास्तव ने योगाभ्यास कराया। यहां भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे, पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र, पंकज अग्रवाल, चित्रकूट इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रणवीर सिंह चौहान, सीडीओ अमित आसेरी, एडीएम कुंवर बहादुर सिंह, वंदिता श्रीवास्तव, सीएमओ भूपेश द्विवेदी आदि मौजूद रहे।