फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Students observed the methods of operation of the tap water scheme plant in every house

Chitrakoot News: छात्र-छात्राओं ने हर घर नल से जल योजना संयंत्र संचालन के देखे तरीके

Sun, 16 Mar 2025 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sun, 16 Mar 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Students observed the methods of operation of the tap water scheme plant in every house
चित्रकूट। महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के छात्रों ने स्टडी टूर पेयजल परियोजना मार्कण्डेय घाट बाणसागर का भ्रमण किया। इसमें ऊर्जा एवं पर्यावरण विभाग के एमएससी पर्यावरण विज्ञान तृतीय सेमेस्टर के छात्र शामिल रहे। छात्रों ने हर घर जल योजना के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी ली।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी हर घर जल योजना के अंतर्गत परियोजना मारर्कंडेय घाट, बाणसागर में संचालित की जा रही है। स्टडी टूर लेकर गए ऊर्जा और पर्यावरण विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. घनश्याम गुप्ता ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत सतना जिले के पांच ब्लाक एवं 1019 गांवों में पीने का पानी उपलब्ध कराया जाना है। इसमें लगभग 292 ओवरहेड वॉटर टैंकों के माध्यम से लगभग तीन लाख परिवारों को पेयजल मुहैया कराया जाना है।
विज्ञापन

प्रयोगशाला में कार्यरत पूर्व छात्र पंकज मिश्रा ने जानकारी दी। स्टडी टूर में एमएससी पर्यावरण विज्ञान तृतीय सेमेस्टर के 15 छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। छात्रों को पेयजल आपूर्ति को भौतिक रूप से देखने का मौका मिला। संयंत्र भ्रमण के दौरान संयंत्र इंचार्ज इं. शिवम त्रिपाठी , इंजीनियर एसपी सिंह, इंजीनियर. राम मोहन, पंकज मिश्रा आदि ने संयंत्र के विषय में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed