फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Students arrived in colleges with enthusiasm

चित्रकूटः महाविद्यालयों मे उत्साह के साथ पहुंचे छात्र-छात्राएं

Mon, 23 Nov 2020 10:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2020 10:50 PM IST
विज्ञापन
Students arrived in colleges with enthusiasm
आठ माह बाद खुले डिग्री कालेज, छात्राओं के चेहरे पर दिखा उत्साह - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। शासन से महाविद्यालयों में पढ़ाई शुरू करने के आदेश के बाद सोमवार को छात्र-छात्राएं उत्साह के साथ कक्षाओं में पहुंचे। मास्क लगाकर आने वाले विद्यार्थियों को ही परिसर के अंदर प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन

जिले में तीन सरकारी सहित एक दर्जन से अधिक महाविद्यालय हैैं। यहां सोमवार से पढ़ाई शुरू कराने के आदेशों के बाद सभी महाविद्यालयों में छात्र-छात्राओं को सैनिटाइज कराने के साथ ही उनकी थर्मल स्क्रीनिंग की गई।
विज्ञापन

रोस्टर के अनुसार छात्र-छात्राओं को निर्धारित दूरी पर बैठाया गया। शहर के राजकीय गोस्वामी तुलसीदास महाविद्यालय में 15 सौ से अधिक विद्यार्थी हैं। जिसमें से चार सौ से अधिक पढ़ाई के लिए पहुंचे। कार्यवाहक प्राचार्य राजेश पाल ने बताया कि रोस्टर के आधार पर पढ़ाई शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें किसी कक्षा को तीन दिन तो किसी को दो दिन सप्ताह में पढ़ाया जाएगा। छत्रपति शाहूजी डिग्री कालेज की शिक्षक डॉ. सुमन शुक्ला व रामेंद्र सिंह ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए सभी तैयारी की गईं हैं।

राजकीय गोस्वामी डिग्री कालेज की सविता द्विवेदी, सलोनी, मीनाक्षी, नेहा गुप्ता, राजेश सिंह, महेश लाल व शहर के छत्रपति शाहूजी कालेज की अंजली यादव व सारिका ने बताया कि पढ़ाई शुरू होने से उन्हें खुशी है। लेकिन मास्क लगाने से मानसिक तनाव रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed