{"_id":"b1d470bda79ecdb1e6c1c43c11aa69b5","slug":"student-protest-against-their-name-cut-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाम काटने पर छात्रों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाम काटने पर छात्रों ने किया हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट।
Updated Tue, 29 Sep 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट इंटर कालेज में मंगलवार को कुछ छात्रों ने कालेज गेट के पास जमकर नारेबाजी की और हंगामा किया। उन्हाेंने आरोप लगाया कि प्रधानाचार्य ने उनका नाम काट कर ब्लैक लिस्टेड कर दिया है। इस वजह से उनका भविष्य खराब हो रहा है। पुलिस के आने पर छात्र शांत हुए। प्रधानाचार्य डॉ. रणवीर सिंह ने कहा कि अनुशासनहीनता के चलते छात्रों का नाम काटा गया है।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह लगभग साढ़े दस बजे सीआईसी कालेज के सामने उस समय अफरातफरी मच गई जब छात्रों ने बवाल काटना शुरू कर दिया। प्रधानाचार्य के खिलाफ नारे लगाए। छात्रों का आक्रोश बढ़ता देख कालेज प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिसकर्मी देर तक कालेज के गेट के पास ड्यूटी देते रहे। उन्हाेंने किसी तरह छात्रों को समझाया। छात्रों ने कहा कि प्रधानाचार्य ने कालेज में विभिन्न कक्षाओं के 48 बच्चों के नाम काट दिए हैं और उन पर अनुशासनहीनता का आरोप लगाकर ब्लैक लिस्टेड किया जा रहा है।
विज्ञापन
उनको परीक्षा भी नहीं देने दी जा रही। उधर, प्रधानाचार्य डॉ. रणवीर सिंह चौहान ने बताया कि ये छात्र अनुशासनहीन हैं। इसी वजह से कालेज से इनका नाम काटा जा चुका है। अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और इनका नाम अब नहीं लिखा जाएगा।
विज्ञापन