{"_id":"626981f4f2728f64af47ce53","slug":"student-hanged-in-animal-shelter-chitrakoot-news-knp693663343","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र ने पशुबाड़े में लगाई फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र ने पशुबाड़े में लगाई फांसी
विज्ञापन
फोटो-6- छात्र की मौत के बाद गमगीन बैठे परिजन। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ (चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के उफरौली गांव में छात्र ने पशुबाड़े में फांसी लगा ली। मृतक का मोबाइल टूटा व डाटा डिलीट मिला है। परिजनों के अनुसार, कुछ दिनों से वह तनाव में था।
मऊ थाना क्षेत्र के उफरौली गांव निवासी मुन्ना रैदास का पुत्र धीरज (20) बीए का छात्र था। उसके पिता ने बताया कि मंगलवार की रात में खाने के बाद कमरे में सोने चला गया था। बुधवार को मां बुत्ती देवी पशुबाड़ा में मवेशी के चारा देने गई तो पुत्र का शव फंदे से लटकता देखा। उसके चीखने की आवाज सुनकर परिजन पहुंचे और पुलिस सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था।
परिजनों व ग्रामीणों ने बताया कि कुछ दिनों से वह तनाव में रहता था। खुदकुशी के पूर्व मोबाइल तोड़ दिया था। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। (संवाद)