{"_id":"5f99aa998ebc3e5fad3aa6e5","slug":"student-dies-after-a-bike-falls-under-a-bus-chitrakutt-news-knp5911102194","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट: बाइकों की भिड़ंत में बस के नीचे आने से छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट: बाइकों की भिड़ंत में बस के नीचे आने से छात्र की मौत
विज्ञापन
राजापुर में छात्र की मौत के बाद रास्ते पर जाम लगाए ग्रामीण।
- फोटो : CHITRAKUTT
राजापुर। थाना क्षेत्र के सुरसेन गांव के पास राजापुर कमासिन रोड पर दो बाइकों की भिड़ंत में एक बाइक सवार छात्र वहां से गुजर रही बस के पहिये के नीचे आ गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए, जिन्हें सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने बस में तोड़फोड़ की और सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाया तब यातायात सुचारु हुआ। बाइक चालक हेलमेट पहने थे।
राजापुर थाना क्षेत्र के वीरधुमाई सुर्की निवासी देवेंद्र सिंह (17) पुत्र दिनेश सिंह दोस्त राजा सिंह पुत्र परमहंस सिंह के साथ बुधवार को बाइक से सरधुवा गांव स्थित एचपी गैस एजेंसी जा रहा था। जब वह सुरसेन गांव के पास पहुंचा, तो कमासिन की ओर से आ रही बाइक से उसकी बाइक की भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन
इससे बाइक सवार सड़क पर गिर गए। इसी दौरान राजापुर से बांदा जा रही बस के नीचे आने से देवेेंद्र सिंह की मौत हो गई और उसका दोस्त राजा घायल हो गया। हादसे में दूसरी बाइक पर शिवपूजन व उसका पुत्र अमर सिंह निवासी जोराउपुर थाना कमासिन जिला बांदा व नत्थू पुत्र माता बदल निवासी नारायणपुर घायल हो गए।
घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। देवेंद्र के चाचा चुनवाद सिंह ने बताया कि वह चित्रकूट इंटर कालेज में हाईस्कूल का छात्र था। पिता सूरत में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते हैं। घटना के बाद से मां हीरामणि को रो-रोकर बुरा हाल है।
घायल शिवपूजन ने बताया कि वह कौशांबी जिले के एक महाविद्यालय में अपनी बहू की फीस जमा करने के लिए जा रहे थे। ग्रामीणों द्वारा जाम लगाने की सूचना पर एसडीएम राहुल विश्वकर्मा, सीओ सिटी रामप्रकाश, तहसीलदार अजय कटियार, भाजपा नेता शिव शंकर सिंह व मंडल अध्यक्ष लाल बहादुर सिंह ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को आर्थिक सहयता दिलाने का आश्ववास दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने जाम खोला।