फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   strengthen the organization

संगठन को मजबूत करें कार्यकर्ता

Mon, 21 Jun 2021 11:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
strengthen the organization
चित्रकूट। मुख्यालय के करवरिया गेस्ट हाउस में सोमवार को कांग्रेस कमेटी के जिला कार्यकारिणी के सदस्यों की बैठक हुई। इसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव व बुंदेलखंड प्रभारी प्रदीप नरवाल और प्रदेश सचिव संजय तिवारी ने पदाधिकारियों का हौसला बढ़ाया। राष्ट्रीय सचिव ने कार्यकर्ताओं से वार्ता कर कहा कि जिले का संगठनात्मक ढांचा मजबूत किया जाए। एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करें। प्रदेश सचिव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपनी नीतियों पर खरा उतर रही है। जनता के बीच जाकर कांग्रेस से जोड़ने का बूथ स्तर तक प्रयास किया जाए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल, वेदप्रकाश पांडेय, रंजना पांडेय, अवधेश करवरिया, विजयमणि त्रिपाठी, सुधीर कुमार, राहुल श्रीवास्तव, संजीव कुमार पांडेय, जाहिर सिंह पटेल, शिवशंकर खंगार, प्रभाकर दुबे, श्रवण कुमार निषाद आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। संचालन नवलकिशोर त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर संत कमलदास बापू ने आम आदमी पार्टी छोड़ कर कांग्रेस में वापसी की। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed