{"_id":"1189509e0a8b64c06f3fa612048a3273","slug":"stray-animals-found-shelter-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" आवारा जानवरों को मिली पनाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवारा जानवरों को मिली पनाह
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
Updated Sat, 19 Dec 2015 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिन से बाड़े में बंद अन्ना मवेशियों को सदर
विज्ञापन
विधायक वीर सिंह ने पहुंचकर भूसा डलवाया। प्रशासन ने भी सार्थक पहल कर
मवेशियों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने का काम किया। लगभग ढाई सैकड़ा
अन्ना मवेशियों को शोभन सरकार आश्रम ऐंचवारा व मडैययन में स्थित गौशाला में
पहुंचाया गया।
गौरतलब है कि लगातार सूखे से परेशान किसान ने गुरुवार को अन्ना जानवरों को एक बाड़े में बंद करके जिला मुख्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया था। इस पर जिलाधिकारी ने पहुंचकर लोगों को समझाया। संबंधित अधिकारियों को अन्ना जानवर रोकने के निर्देश दिए थे।
सदर विधायक वीर सिंह ने भी लोगों से मिलकर अन्ना जानवर रोकने का भरोसा दिलवाया था। बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि आवारा जानवरों के कारण सिद्धपुर, कर्वी माफी, सोनेपुर, कुली तलैया, आदि के ग्रामीण काफी परेशान थे।
इससे परेशान ग्रामीण इन जानवरों को एकत्रित करके बाड़े में बंद कर गए थे। उनके खाने के लिए कुछ व्यवस्था नहीं होने पर सदर विधायक ने भूसे की व्यवस्था की। गायों के लिए व्यवस्था करने में बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह, बद्री पटेल, वीपी पटेल, पवन सिंह, आदि भी रहे।
उधर सदर एसडीएम रजनीश मिश्रा व कोतवाल रनवीर सिंह ने भी मवेशियों के लिए भूसे का इंतजाम कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। एसडीएम ने बताया कि बचे मवेशियों को भी सुरक्षित स्थान पहुंचाया जाएगा।
शनिवार की सुबह कलेक्ट्रेट परिसर अन्ना मवेशियों से भर गया। बताया गया है कि डिलौरा व आस पास के पुरवा के ग्रामीणों ने भी अन्ना मवेशियों को पकडने का अभियान चलाया।
सुबह सैकडों मवेशी लेकर ग्रामीण कलेक्ट्रेट परिसर पहुंच गए। जानकारी होते ही अपर जिलाधिकारी महेश चंद्र शर्मा ने पुलिस अधिकारियों को सूचना दी। कोतवाल हमराहियों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे और मवेशियों को खदेड दिया।