फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Stop being a laggard society

Chitrakoot News: पिछलग्गू बनना छोड़े खंगार समाज

Thu, 23 Mar 2023 04:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Mar 2023 04:22 PM IST
विज्ञापन
Stop being a laggard society
अखिल भारतीय खंगार क्षत्रिय महासभा का अधिवेशन संपन्न
विज्ञापन

उरई के ओंकार सिंह ठाकुर बने राष्ट्रीय अध्यक्ष
संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। अखिल भारतीय खंगार क्षत्रिय महासभा का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन बेड़ीपुलिया सीतापुर रोड स्थित मैरिज लॉन में संपन्न हुआ। अधिवेशन में उरई निवासी ओंकार सिंह ठाकुर को चुनाव के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। जल्द ही लखनऊ में विशाल रैली का निर्णय लिया गया है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ओंकार सिंह ठाकुर ने कहा कि खंगार समाज की राजनैतिक भागीदारी शून्य है। अब समाज को एकजुट कर लखनऊ में विशाल रैली के जरिए राजनैतिक दलों को समाज की ताकत का एहसास कराएंगे। जो भी दल समाज को सम्मान और राजनैतिक भागीदारी देगा, उसके साथ पूरा समाज खड़ा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि गढ़कुंडहार महोत्सव की तर्ज पर चित्रकूट या कालिंजर में वृहद महोत्सव कराया जाएगा। इसके अलावा समाज के निशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन किए जाएंगें।
विज्ञापन

अधिवेशन में खंगार समाज के कई प्रतिभावान युवाओं को सम्मानित भी किया गया। इस दौरान भोलानाथ खंगार, जगबली सिंह, राम सिंह, सुरेंद्र सिंह, छेदीलाल सिंह, रमेश सिंह, गुजरात के कैलाश सिंह, दिल्ली के आनंद खंगार, कानपुर के बलवान सिंह, प्रयागराज के रवि सिंह, सतना के संतोष दाहिया, रिंकू दाहिया, हीरो सिंह बांदा, अपना दल (एस) के बुंदेलखंड प्रभारी कालका सिंह, जिलाध्यक्ष रामसिया सिंह, जालौन जिलाध्यक्ष अनिल अटारिया, हमीरपुर जिलाध्यक्ष अभिलाषा मिश्रा, बुंदेली सेना जिलाध्यक्ष अजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed