{"_id":"5e501eeb8ebc3ef3ce5bbbd0","slug":"stones-rained-on-passenger-train-at-bansa-pahar-station-in-chitrakoot-many-passengers-lost-chitrakutt-news-knp5461148117","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट के बांसा पहाड़ स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन पर बरसाए पत्थर, कई यात्री चुटहिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट के बांसा पहाड़ स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन पर बरसाए पत्थर, कई यात्री चुटहिल
विज्ञापन
मानिकपुर(चित्रकूट)। मुंबई हावड़ा रेल मार्ग पर बांसा पहाड़ स्टेशन पर जब पैसेंजर ट्रेन पहुंची तो अराजक तत्वों ने बोगियों पर पथराव शुरु कर दिया। अचानक पथराव होने पर कुछ यात्री चुटहिल हुए लेकिन सभी ने जल्दी से खिड़की व दरवाजे बंद कर लिए। लगभग आधे घंटे तक ट्रेन स्टेशन पर खड़ी रही। रेलवे कर्मी मौके पर पहुंचे तो अराजकतत्व भाग निकले। इसके बाद सतना स्टेशन पर ट्रेन चालक ने घटना की सूचना दर्ज कराई है।
जिले के मानिकपुर जंक्शन से सतना की ओर चलने वाली मानिकपुर सतना पैसेंजर बृहस्पतिवार की रात 9 बजकर 45 मिनट पर बांसा पहाड़ स्टेशन पहुंची। कुछ ही देर में आगे की ओर की कुछ बोगियों मेें पथराव शुरु हो गया। इससे यात्रियों में हडंक प मच गया। ट्रेन गार्ड ने स्टेशन मास्टर को इसकी जानकारी दी। मौके पर जब रेलवे स्टॉफ पहुंचा तो पथराव करने वाले भाग निकले। मानिकपुर स्टेशन प्रबंधक अंचल पांडेय ने बताया कि लगभग आधे घंटे तक ट्रेन स्टेशन पर खड़ी रही। कुछ यात्रियों को मामूली चोट आई है। यह हरकत स्थानीय कुछ अराजक तत्वों की लगती है। सतना रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के चालक ने सूचना दर्ज कराई है।
----------------------
लगा रहा कॉशन प्रभावित रहीं ट्रेनें
चित्रकूट। नैनी मानिकपुर रेल मार्ग पर तीसरे दिन भी रेल पटरी व इलेक्ट्रिक संबधी कार्य होने से कॉशन लगा रहा। जिससे शुक्रवार की दोपहर एक बजे से तीन बजे तक कई ट्रेनें प्रभावित हुईं। संवाद