{"_id":"65f752c2cfe26ecf9e06ce09","slug":"sticks-used-in-dispute-over-lifting-bricks-four-injured-chitrakutt-news-c-215-1-sknp1043-105700-2024-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: ईट उठाने के विवाद में चलीं लाठियां, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: ईट उठाने के विवाद में चलीं लाठियां, चार घायल
विज्ञापन
चित्रकूट। रंजिश और ईंट उठाने के विवाद में दो पक्षों में लाठी-डंडे चल गए। एक पक्ष से दंपती और दूसरे पक्ष से पिता-पुत्र घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया। डॉक्टर ने दंपती को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
रैपुरा थाना क्षेत्र के खजुरिहा कला निवासी नानबाबू (35) ने बताया कि शनिवार की शाम को पड़ोसी नर्बद (34) नशे में गाली-गलौज कर रहा था। इसका नानबाबू ने विरोध किया। फोन करने पर यूपी-112 पुलिस पहुंची और मामले को शांत करा दिया था। रविवार की सुबह नानबाबू की पत्नी बच्ची देवी (30) घर के बाहर ईंट उठाकर ले जा रही थी। इस पर नर्बद की पत्नी रामा देवी ने ईंट ले जाने के लिए मना किया। दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। इस पर नर्बद व उसका पुत्र अमित कुमार (25) ने लाठी डंडे से दंपती नानबाबू व बच्ची देवी को पीट दिया। दूसरे पक्ष ने भी पिता-पुत्र को पीटकर घायल कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर दंपती को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
दंपती ने बताया कि रंजिश व ईंट उठाने को लेकर विवाद हुआ है। इस संबंध में थाना प्रभारी शैलेंद्र चंद्र पांडेय ने बताया कि अभी किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर देने के बाद मामला दर्ज होगा।