{"_id":"662be0739b2739b8340e196a","slug":"sticks-used-for-playing-dj-four-injured-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-106542-2024-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: डीजे बजाने को लेकर चली लाठियां, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: डीजे बजाने को लेकर चली लाठियां, चार घायल
विज्ञापन
चित्रकूट। कोतवाली के टिकुरा गांव में डीजे बजाने के विवाद में दो पक्षों में झगड़ा गया। लाठियां चलने से चार युवक घायल हो गए। अधिक चोट लगने पर एक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
नया गांव चित्रकूट थाना मोहकमगढ़ निवासी आशीष ने बताया कि गुरुवार की रात बाइक से चाचा अखिलेश के साथ टिकुरा गांव में मौसी के लड़के की बारात में गया था। डीजे बजाने को लेकर टिकुरा गांव के राजू से विवाद हो गया। इस बीच राजू के भाई राजे, राजेंद्र व खुन्नू आकर उसको और चाचा अखिलेश व सोनू को लाठियों से पीटने लगे। उसके परिवार के अन्य लोगों ने छत से पत्थर चलाकर मारा है। अखिलेश के सिर में गंभीर चोट लगी है। उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वहीं राजू का कहना है कि उसके साथ भी मारपीट की गई है। शुक्रवार को कोतवाल उपेंद्र सिंह ने बताया कि घायल युवक को मेडिकल के लिए भेजकर कार्रवाई की जा रही है।