{"_id":"576d7f8f4f1c1bd632b48e00","slug":"stays-away-from-the-plate-tur-dal","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर थाली से दूर रहेगी अरहर की दाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर थाली से दूर रहेगी अरहर की दाल
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
Updated Sat, 25 Jun 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
बीज गोदाम के बाहर अरहर के बीज के लिए भटकते किसान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगता है कि इस साल फिर अरहर की दाल आम आदमी की थाली से दूर रहेगी। सरकार ने बीज गोदामों में अरहर व ज्वार के बीज उपलब्ध नहीं कराए हैं। अच्छे मानसून की शुरुआत से खुश किसान खेतों की जुताई कर बीज लेने पहुंचे, तो सबको बैरंग लौटना पड़ा। समय से बुआई के लिए दाल के बीज नहीं मिले, तो उत्पादन पर इसका असर पड़ेगा। उत्पादन कम हुआ तो मंहगी दाल खरीदने के लिए आम आदमी को दस बार सोचना पडे़गा।
विज्ञापन
मुख्यालय स्थित विकास भवन के बीज भंडार में बीज पाने के लिए किसान लाइन लगाए खड़ा रहता है। इस साल अच्छे मानसून को देखते हुए अरहर के बीज की मांग बढ़ गई है। एक सप्ताह करीब एक सैकड़ा किसान अरहर व ज्वार के बीज न मिलने पर बैरंग लौट चुके हैं।
विज्ञापन
मुख्यालय के किसान कौशलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि लगता है सरकार नहीं चाहती कि दाल के दाम कम हों। इसीलिए अभी तक गोदामों में अरहर के बीज नहीं भेजे गए। जहां जुताई हो गई है, उन किसानों को बीज के लिए भटकना पड़ रहा है। विभागीय अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद बीज नहीं मिला। किसान विजय सिंह ने कहा कि अरहर व ज्वार के बीज के लिए एक सप्ताह से भटक रहे हैं।
विज्ञापन
लिखा गया पत्र
जिला कृषि अधिकारी तुलसी राम ने बताया कि प्रदेश स्तर से अरहर व ज्वार का बीज नहीं आया है। इसके लिए दो बार टेंडर भी हो चुके हैं। बीज न आने से किसान परेशान हैं। बीज मंगाने के लिए डीएम स्तर से भी शासन को पत्र लिखा जा चुका है।