{"_id":"57ae0f874f1c1be15bee678a","slug":"stay-tuned-for-the-next-election-youth","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले चुनाव के लिए तैयार रहें युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगले चुनाव के लिए तैयार रहें युवा
चित्रकूट
Updated Fri, 12 Aug 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में मंचासीन यूथ बिग्रेड के प्रदेश अध्यक्ष मो. एबाद व अन्य।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा यूथ बिग्रेड के जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष मो. एबाद ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए युवा टीम को कमर कसने की सलाह दी। कहा कि पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने हर युवा कार्यकर्ता के लिए जनता के हित में काम करने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
शहर के टाउन हाल में शुक्रवार को आयोजित यूथ बिग्रेड कार्यकर्ता सम्मेलन में जिले भर के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं का उत्साह देख यूथ बिग्रेड के प्रदेश अध्यक्ष मो. एबाद ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने प्रदेश को युवा मुख्यमंत्री दिया है।
विज्ञापन
जिसने युवाओं के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित कराई हैं। जिससे आने वाले चुनाव में फिर से सपा की सरकार बन सके। उन्होंने शिक्षा मित्रों को शिक्षक बनाने और हाल ही में होमगार्डों का मानदेय बढ़ाने का काम किया है।
विज्ञापन
पार्टी के जिलाध्यक्ष भइयालाल यादव ने कहा कि युवा संकल्प लेकर पार्टी हित में काम करें। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिवशंकर सिंह यादव ने कहा कि सपा सरकार ही प्रदेश के युवाओं को आगे बढ़ा सकती है। वरिष्ठ नेता नरेंद्र कुमार गुप्ता ने कहा कि विपक्षियों के पास सपा के विकास कार्यों का कोई जवाब नहीं है।
इसलिए अनर्गल आरोप लगाकर सपा को बदनाम कर रहें हैं। इस मौके पर यूथ बिग्रेड के जिलाध्यक्ष रमेेश सिंह यादव, डा. निर्भय सिंह पटेल, पवन पटेल, अफजल अली, फराज खान, अनिल शर्मा, गुलाब गुप्ता, मनफूल पटेल, गुलाब खां, अनुज यादव, अरशद खान, देशराज यादव, रविकांत, सत्यनारायण पटेल आदि मौजूद रहे।