{"_id":"65a386ecb8792d24fc0541a4","slug":"sri-lankan-devotees-circumambulate-with-charan-paduka-chitrakutt-news-c-215-1-sknp1043-4319-2024-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: चरण पादुका के साथ श्रीलंका के भक्तों ने की परिक्रमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: चरण पादुका के साथ श्रीलंका के भक्तों ने की परिक्रमा
Sun, 14 Jan 2024 12:32 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Sun, 14 Jan 2024 12:32 PM IST
विज्ञापन
चित्रकूट/खोही। श्रीलंका अशोक वाटिका से श्रीराम व जानकी माता की चरण पादुका लेकर भक्तों की टोली चित्रकूट केशवगढ़ पहुंचीं। इन्हें लेकर सभी मंदिर व अखाड़े में भक्त गए। इसके बाद इन्हें लेकर कामदगिरी की परिक्रमा लगाई।
शनिवार को भरत मंदिर के महंत दिव्य जीवन दास, कामदनाथ प्रमुख द्वार के महंत मदन गोपाल दास, विहिप के प्रांत प्रमुख राम औतार त्रिपाठी, विभाग प्रमुख छेदीलाल गौतम,राम शरण तिवारी, अमित मिश्रा व अन्य राम भक्तों ने चरण पादुकाओं को अपने सिर पर रखकर केशवगढ़ से जन समूह के साथ नगर में भ्रमण कराते हुए रामघाट लाए। रामघाट में छोटी परिक्रमा लगाते हुए भरत मंदिर के दर्शन कराए गए।
इसके साथ ही मत्तगजेंद्र नाथ महाराज के दर्शन कराए गए। मंदाकिनी में चरण पादुकाओं का पूजन अर्चन हुआ। कामदगिरी की परिक्रमा के बाद केशवगढ़ में विश्राम के लिए ले जाया गया। 14 जनवरी को इन चरण पादुकाओं को हनुमान धारा का दर्शन कराया जाएगा ।
विज्ञापन
चित्रकूट में वर्तमान में राजस्थान, गुजरात, रामेश्वरम व श्रीलंका आदि स्थानों से सोने, चांदी व काठ आदि की चरण पादुकाएं लाई गई हैं। जो 15 जनवरी को नगर भ्रमण करते हुए एक साथ चित्रकूट दर्शन करते हुए अयोध्या के लिए प्रस्थान करेंगी।