{"_id":"67cdd6b93e44833c27091a64","slug":"sps-taunt-the-heart-wrenching-incident-is-proof-of-bjps-policies-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1002-113722-2025-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: सपा का तंज- दिल दहला देने वाली घटना भाजपा की नीतियों का प्रमाण...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: सपा का तंज- दिल दहला देने वाली घटना भाजपा की नीतियों का प्रमाण...
Sun, 09 Mar 2025 11:28 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Sun, 09 Mar 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। चेकिंग के दौरान पकड़े गए ई-रिक्शा को न छोड़ने से क्षुब्ध होकर चालक के फंदा लगाकर खुदकुशी करने के मामले में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक्स पर सरकार को घेरा है। कहा कि यह दिल दहला देने वाली घटना भाजपा की नीतियों का प्रमाण है।
गौरतलब है कि पांच मार्च को सदर कोतवाली क्षेत्र के एसडीएम काॅलोनी निवासी फूलचंद्र जायसवाल का ई-रिक्शा चेकिंग के दौरान पुलिस टीम के साथ पीटीओ दीप्ति त्रिपाठी ने पकड़ कर कोतवाली में खड़ा करा दिया था। चालक ई रिक्शा छोड़ने के लिए अधिकारियों के सामने गिड़गिड़ाया था लेकिन अधिकारियों ने ई-रिक्शा नहीं छोड़ा था। उसके भाई कन्हैया जायसवाल ने आरोप लगाया था कि ई-रिक्शा छोडने के नाम पर 50 हजार रुपये की मांग की जा रही है। रुपये न होने की बात कहकर भाई निराश होकर घर चला आया था और छह मार्च की सुबह घर में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी थी। शिकायत के बाद अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की थी।
रविवार को एक्स प्लेटफार्म पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि घूस के रुपये की मांग पूरी न कर पाने पर ई-रिक्शा चालक ने खुदकुशी कर ली, यह बहुत ही दिल दहला देने वाली घटना है। आत्महत्या से बड़ा भाजपा के भ्रष्टाचारी शासनकाल का प्रमाण और क्या हो सकता है... इस पोस्ट पर भी अनेक प्रकार के कमेंट्स आ रहे हैं।
विज्ञापन
दोषियों पर दर्ज हो रिपोर्ट और पीड़ित परिजन को मिले मदद
चित्रकूट। कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने इस मामले को गंभीरता से लिया। डीएम शिवशरणप्पा जीएन को फोन कर दोषियों पर कार्रवाई करने व पीड़ित परिवार की मदद करने के निर्देश दिए हैं। यह भी कहा कि एआरटीओ विभाग की इस तरह की मनमानी पर अंकुश लगवाएं और दोषी हो तो उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराएं। उधर, अपना दल के विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी ने भी मामले को संज्ञान में लिया। रविवार को उन्होंने कहा कि एआरटीओ विभाग की मनमानी नहीं चलने दी जाएगी। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का प्रयास होगा। संवाद