{"_id":"58499c934f1c1be35944a3c1","slug":"sports-with-good-education-necessary","type":"story","status":"publish","title_hn":"अच्छी शिक्षा के साथ खेलकूद भी जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अच्छी शिक्षा के साथ खेलकूद भी जरूरी
ब्यूरो अमर उजाला चित्रकूट
Updated Thu, 08 Dec 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
जनपदीय मिनी क्रीड़ा प्रतियोगिता के शुभारंभ पर डीएम मोनिका रानी को स्मृति चिंह देते बीएसए आनंद शर्मा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुवार को मुख्यालय के पोद्दार इंटर कालेज परिसर में जनपदीय मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता की शुरूआत डीएम मोनिका रानी ने की। पहले दिन रामनगर और पहाड़ी क्षेत्र के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। 50 मीटर की फर्राटा दौड़ में पहाड़ी के अरविंद विजेता बने।
क्रीड़ा प्रतियोगिता की शुरूआत कर डीएम ने कहा कि पढ़ाई के साथ खेलकूद भी जरूरी है। अच्छी शिक्षा के साथ ही साथ खेलकूद व सांस्कृ तिक प्रतियोगिताओं में सफलता पाने वाले छात्र जीवन के हर क्षेत्र में सफल होते हैं। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी आनंद प्रकाश शर्मा ने कहा कि जिले में तमाम प्रतिभाएं हैं।
जिन्हें मौके मिलने चाहिए। इन प्रतियोगिता में सफल होने वाले प्रतिभागियों को मंडलीय रैली में शामिल होने का मौका मिलेगा। प्रतियोगिता के पहले दिन कबड्डी बालक वर्ग में रामनगर की टीम ने मानिकपुर को हरा दिया। 50 मीटर दौड़ में पहाड़ी का अरविंद प्रथम और रामनगर का करन दूसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की भी जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं हुई। जिसमें पहले दिन फर्राटा दौड़ में चकौंध की फूलमती प्रथम और मऊ की अंतिमा दूसरे स्थान पर रहीं।