फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   sports,up news,chitrakoot,chitrakoot news

Chitrakoot News: झांसी को हराकर कानपुर सेमीफाइनल पहुंचा

Wed, 28 Dec 2022 06:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Dec 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
sports,up news,chitrakoot,chitrakoot news
चित्रकूट। स्टेडियम में चल रहे सुभाष क्रिकेट चैलेंज कप में मंगलवार को पहला क्वार्टर फाइनल मुकाबला कानपुर और परवई झांसी के बीच खेला गया। इसमें कानपुर ने आसानी से झांसी को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश पा लिया है।
विज्ञापन

मैच में कानपुर ने टास जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 25 ओवर में 202 रनों का लक्ष्य दिया। बल्लेबाज सागर शर्मा ने 57 गेंदों पर 81 रनों की शानदार पारी खेली। झांसी के गेंदबाज प्रदीप, अभिषेक, रुपेश, धर्मेंद्र, दिनेश ने एक-एक विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी झांसी की टीम 21 ओवरों में 135 रनों में ऑल आउट हो गई। बल्लेबाज अभिषेक ने 24 गेंद पर 35 रन बनाए। इस प्रकार कानपुर ने 68 रनों से मुकाबले को जीत लिया।
विज्ञापन

इसके पूर्व मैच के मुख्य अतिथि कर्वी तहसीलदार राकेश कुमार पाठक, नायब तहसीलदार रामानंद मिश्रा, विशिष्ट अतिथि राकेश कुमार गुप्ता, मंजर खान ने खिलाडियों का हौसला बढ़ाया। अंपायरिंग प्रेम नारायण और समसुद्दीन खान ने की। स्कोरर सौरभ, नाहर, कमेंटेटर लोकेश, किशन, बरार, नागराज करवरिया, इरफान खान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed