फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Spontaneous crackdown on SP's police, 220 arrested

सपाइयों की पुलिस से तीखी नोंकझोंक, 220 गिरफ्तार

Thu, 19 Dec 2019 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
Spontaneous crackdown on SP's police, 220 arrested
फोटो- 14- नागरकिता बिल के विरोध में प्रदर्शन कर रहे सपाइयों को रोकने के दौरान पुलिस से होती नोंकझों? - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन करने जा रहे सपाई को पुलिस ने जिला कार्यालय के नीचे ही रोक लिया। यहां आक्रोशित सपाईयों व पुलिस अधिकारियों के बीच जमकर नोकझोक हुई। कई कार्यकर्ता राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाने की कोशिश करने लगे, जिन्हें पुलिस ने खदेड़ दिया।। पुलिस ने प्रदर्शन करने जा रहे सपाईयों को गिरफ्तार किया। जिसमें महिलाएं व युवतियां भी शामिल रहीं। गिरफ्तार कार्यकर्ता बसों के अंदर से प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। 220 गिरफ्तर सपाई को पुलिस लाइन लाया गया। बाद में निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

गुरुवार को शहर के बस स्टैंड के पास का नजारा अलग था। सुबह से भारी पुलिस बल सपा कार्यालय के पास तैनात था। दोपहर लगभग 12 बजे समाजवादी पार्टी के आवाहन पर नागरिकता कानून के खिलाफ कार्यकर्ता आंदोलन करने के लिए हाथों में झंडे व बैनर लेकर पहुंचे। जब वह कार्यालय से जुलूस निकालने के लिए नीचे उतरे तो उनको पुलिस कर्मियों ने चारो तरफ से घेर लिया। जिसको लेकर सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष अनुज यादव, पूर्व विधायक वीर सिंह पटेल, लोहियावाहिनी के राष्ट्रीय सचिव डा. निर्भय सिंह पटेल व अन्य पदाधिकारियों की एडीएम गणेश सिंह, एसडीएम अश्विनी पांडेय व सीओ सीटी रजनीश यादव से नोकझोंक होने लगी। कार्यकर्ता किसी भी तरह से मानने को तैयार नहीं हो रहे थे। पुलिस के समझाने के बाद भी कई कार्यकर्ता राष्ट्रीय राजमार्ग में आ गए। जिनको पुलिस ने पकड़ लिया । इसके बाद सभी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने तीन बसों में बैठाकर कार्यकर्ताओं को पुलिस लाइन ले गए।
विज्ञापन

इस मामले में जिलाध्यक्ष अनुज यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार के निर्देश पर सपा के कार्यकर्ताओं को प्रदर्शन करने से रोका गया है। भाजपा किसी को बात रखने तक का मौका नहीं दे रही है। सपाइयोें ने कहा कि अब समय आ गया है कि किसान, नौजवान व महिलाएं एक होकर भाजपा के मंसूबों को सफल न होने दे। पूरी घटना को अलोकतात्रिक बताया। गिरफातार किए गए कार्यकर्ताओं में अनिल शर्मा, मो गुलाब खा, मंगल यादव, भरत दिवाकर, फराज खान, एजाज हसन सिददीकी, पवन पटेल, अमर सिंह, अरशद खान, अमृत लाल गुप्ता, जागेरश्वर यादव, हरीप्रसाद यादव, रमेश यादव, नरेंद्र यादव, भरत दिवाकर, चीनी भाई, सरिता यादव, रामबाई वर्मा आदि हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed