{"_id":"1aeff5f0cbb947def29a7598ae86ceeb","slug":"special-children-getting-ecuipments-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नि:शक्त बच्चों को उपकरण वितरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नि:शक्त बच्चों को उपकरण वितरित
ब्यूरो /अमर उजाला चित्रकूट
Updated Wed, 07 Jan 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्या जूनियर हाईस्कूल चकौंध (पहाड़ी) में ब्लाक चित्रकूट और पहाड़ी के नि:शक्त बच्चों को सर्व शिक्षा अभियान और एलिम्को के संयुक्त तत्वाधान में उपकरण बांटे गए।
विज्ञापन
कार्यक्रम की शुरुआत अपर जिलाधिकारी संतोष कुमार ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण से की।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीके सिंह ने बताया कि शिविर में 19 ट्राईसाइकिल, पांच व्हील चेयर, एक सीपी चेयर, नौ एल्बो क्रच, तीन आक्सीलरी क्रच, 12 कैलीपर, पांच रोटेलर आदि उपकरण बांटे गए। कार्यक्रम में जिला विकलांग कल्याण अधिकारी, जिला समन्वयक समेकित शिक्षा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन