{"_id":"58fba3be4f1c1b922e8b4604","slug":"sparks-burnt-cattle-and-houses-coming-out-of-a-litter-pile","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़े के ढेर से निकली चिंगारी, जला मवेशीबाड़ा व घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूड़े के ढेर से निकली चिंगारी, जला मवेशीबाड़ा व घर
चित्रकूट
Updated Sun, 23 Apr 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
ओबरी गांव के घर में लगी आग को बुझाते फायरबिग्रेड कर्मी
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहाड़ी(चित्रकूट)। कूड़े के ढेर से निकली चिंगारी ने एक किसान का मवेशीबाड़ा व आधा मकान जलाकर राख कर दिया। ग्रामीणों के साथ फायर बिग्रेड की टीम ने मिलकर आग पर काबू पाया। इस आग से कोई जनहानि तो नहीं हुई लेकिन लगभग एक लाख की संपत्ति राख हो गई।
थानाक्षेत्र के ओबरी गांव की एक गली में कुछ लोगों ने कूड़े के ढेर में आग लगा दी। कूड़े से निकली चिंगारी प्रदुम्न के मवेशीबाड़े में पहुंच गई। घर में किसी सदस्य के न होने से आग लगने की जानकारी किसी को नहीं हो पाई। धीरे धीरे आग की लपटें बढ़ने लगी तो आस पास के लोगों ने परिजनों को सूचना दी।
आग की लपटों से मवेशीबाड़ा तो राख हो गया लेकिन आग ने उसके घर के छप्पर को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने फायर बिग्रेड की टीम के साथ मिलकर आग पर काबू पाया। जिसमें लगभग एक लाख के नुकसान की संभावना जताई गई है।