फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   SP will be the last ruler of the state, Akhilesh Yadav

सूबे के अंतिम सपा शासक साबित होेंगे अखिलेश यादव

Fri, 21 Oct 2016 11:34 PM IST
चित्रकूट
चित्रकूट Updated Fri, 21 Oct 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
SP will be the last ruler of the state, Akhilesh Yadav
भाजपा - फोटो : amar ujala
धर्मनगरी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने एलान किया कि सपा सरकार के अंतिम दिन चल रहे हैं। अखिलेश यादव इस पार्टी केअंतिम शासक साबित हाेंगे। विधानसभा चुनाव बाद सपा का बिखराव तय है। यूपी पहले से ही कांग्रेस मुक्त है और बसपा भी शून्य पर है। बुंदेलखंड समेत पूरे यूपी का विकास कराना भाजपा की प्राथमिकता है। चुनाव के पहले भाजपा चार स्थानों से परिवर्तन यात्रा निकालेगी। यह प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में जाकर केंद्र सरकार की नीतियों की जानकारी देगी। यूपी में अपराधियों का बोलबाला है। यहां पुलिस से अपराधी नहीं बल्कि अपराधी से पुलिस डरती है।
विज्ञापन

   
  महोबा में 24 अक्तूबर को होने वाली पीएम मोदी की रैली की तैयारियों का जायजा लेने धर्मनगरी पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने भगवान कामतानाथ मंदिर में माथा टेका। उन्होंने पत्रकार वार्ता में कहा कि सपा बसपा व कांग्रेस को जनता नकार चुकी है। हर हाल में अब भाजपा का दौर है। सर्जिकल स्ट्राइक के बाद देश की जनता केंद्र सरकार की नीतियों से प्रभावित है। यूपी विधानसभा चुनाव भाजपा के लिए अहम है। इसकी पूरी तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन


यूपी की जनता सपा सरकार के कामों से तंग आ चुकी है। कानून व्यवस्था धड़ाम है। खुद सपाई आपसी पारिवारिक विवाद में फंसे हैं उन्हें प्रदेश के विकास कार्यों से कोई मतलब नहीं है। अखिलेश यादव विकास विरोधी मुख्यमंत्री हैं। इस चुनाव के बाद सबको सच्चाई पता चल जाएगी। कांग्रेस तो पहले से यूपी से आउट है और बसपा को पहले विधानसभा में शून्य मिला फिर लोकसभा में शून्य मिला तो उसके खाते में डबल शून्य है। जनता बसपा की जनविरोधी नीतियों को पहचान चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि भाजपा यूपी में चार स्थानों से परिवर्तन यात्रा निकालेगी। सबसे पहले बुंदेलखंड के झांसी से 6 नवंबर, सहारनपुर से 7 नवंबर, सोनभद्र से 8 नवंबर और बलिया से 9 नवंबर को यात्रा निकलेगी जो प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से गुजरेगी। इसके बाद सभी यात्राएं लखनऊ में 24 दिसंबर को पहुंचेगी। जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यात्रा का समापन करेंगे। पृथक बुंदेलखंड के सवाल पर वह जवाब देने से बचते रहे। अयोध्या में राममंदिर के सवाल पर कहा कि यह मामला कोर्ट में है। आस्था से जुड़े इस मामले में कोर्ट के फैसले के बाद ही पार्टी कोई कदम उठाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed