{"_id":"6a19e611432e76145b020b8c","slug":"sp-took-out-a-procession-regarding-the-problems-of-electricity-water-and-inflation-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1001-131747-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: सपा ने बिजली, पानी सहित महंगाई की समस्या को लेकर निकाल जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: सपा ने बिजली, पानी सहित महंगाई की समस्या को लेकर निकाल जुलूस
Sat, 30 May 2026 12:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Sat, 30 May 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
फोटो 29 सीकेटीपी 15 प्रदर्शन करते सपाई। संवाद
चित्रकूट। समाजवादी पार्टी ने बिजली, पानी सहित मंदाकिनी नदी की सफाई सहित अन्य मांगों को लेकर कार्यालय से तहसील परिसर तक जुलूस निकाला और प्रदर्शन कर सभा की। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को दिया।
सदर विधायक अनिल प्रधान ने कहा कि भीषण गर्मी में बिजली की कटौती की जा रही है। पानी की सप्लाई नहीं होने से शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र के निवासी परेशान हैं। महंगाई बढ़ती जा रही है। इससे मध्यम वर्ग के परिवार को घर चलाना मुश्किल हो रहा है। छात्र सभा के अध्यक्ष शिवम पांडेय ने कहा कि सरकारी नौकरियों के लिए होने वाली परीक्षा के पहले ही पेपर आउट हो जाते हैं। इससे युवाओं का भविष्य खराब है। मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के अध्यक्ष महेंद्र यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। सपा के राष्ट्रीय सचिव आशुतोष अग्रहरि ने कहा कि जिला अस्पताल सहित अन्य अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी के कारण मरीजों को दूसरे शहरों में इलाज कराने जाना पड़ता है। कमलेश पटेल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों की हालत खस्ता है। जिनसे निकलना मुश्किल हो रहा है। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष अरशद खान, हरिमोहन यादव, तेज स्वरुप, अशोक कुमार, धर्मेंद्र पटेल, राजाराम यादव, सत्यनारायण, राजकिशोर, राजकिशोर, राजू गुप्ता आदि मौजूद रहे।