फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   SP informed the public about the new laws

Chitrakoot News: एसपी ने आमजन को नए कानूनों की दी जानकारी

Tue, 02 Jul 2024 02:49 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
SP informed the public about the new laws
चित्रकूट। एसपी की अध्यक्षता में कोतवाली कर्वी में नए भारतीय कानून लागू होने पर कार्यक्रम हुआ। इसमें कानून की नई धाराओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

सोमवार को एसपी अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में प्रभारी संयुक्त निदेशक अभियोजन दिनेश त्रिपाठी एवं क्षेत्राधिकारी नगर राज कमल की मौजूदगी में कोतवाली कर्वी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एसपी ने आमजन को भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के संबंध में जागरुक किया। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली उपेंद्र प्रताप सिंह, पीआरओ प्रवीण कुमार सिंह सहित अधिकारी, कर्मचारी व आम लोग मौजूद रहे।

अत्यंत प्रभावशाली हैं नए कानून : सीओ
राजापुर। ब्रिटिश सरकार में बने कानून की जगह लेने वाले तीन नए कानूनों के संबंध में थाना परिसर में बैठक हुई। क्षेत्राधिकारी निष्ठा उपाध्याय ने बताया कि नए तीन कानून अत्यंत प्रभावशाली होंगे। पीडि़त व पीडि़ता को त्वरित न्याय देने की व्यवस्था दी गई है। प्रभारी निरीक्षक मनोज सिंह ने लोगों को अवगत कराया। कहा कि देश में तीन नए कानून लागू हो गए हैं। बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष संजीव मिश्रा, शिवशंकर सिंह, सुनील मिश्रा, सुभाषचन्द्र अग्रवाल, सतीशचन्द्र मिश्रा, अशोक द्विवेदी, राकेश नामदेव, दीपक जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


तीन वर्ष के अंदर पीड़ित को मितेगा न्याय
पहाड़ी। थाना पहाड़ी में प्रभारी निरीक्षक रीता सिंह ने तीन नए कानूनों के संबंध में बताया कि मुकदमा दर्ज होने के तीन वर्ष के अंदर ही पीड़ित को न्याय मिल सकेगा। यौन उत्पीड़न के मामले में सात दिन में जांच पूरी करनी होगी। उन्होंने अन्य लागू होने वाली धाराओं के विषय में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वकीलों ने किया विरोध
मऊ/चित्रकूट। नये कानूनों को वकीलों ने काली पट्टी बांधकर विरोध किया। मुख्यालय में कचहरी में वकीलों ने कामकाज किया लेकिन इसके विरोध में काली पट्टी बांधे रहे। इसी प्रकार मऊ में अधिवक्ता संघ अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद द्विवेदी, उदितनारायण, इंद्रज्ञान सिंह, अशोक पांडेय, सूरज जाटव, शिवसेवक सिंह व गणेश पांडेय की मौजूदगी में वकीलो ंने जुलूस निकाला। नये कानून का विरोध कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed