{"_id":"6266e55fb97e0854b87de11e","slug":"solve-the-problems-of-electricity-and-water-chitrakoot-news-knp6932841193","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली-पानी की समस्याएं करें निस्तारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली-पानी की समस्याएं करें निस्तारित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। भारतीय किसान यूनियन की सोमवार को किसान पंचायत मऊ तहसील परिसर में हुई। इसमें अन्ना मवेशी, पेयजल व बिजली से लेकर गेहूं खरीद को लेकर हो रही किसानों को परेशानी विषय पर चर्चा हुई। इसके बाद एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
भाकियू जिलाध्यक्ष राम सिंह राही के नेतृत्व में किसानों की पंचायत में तहसील अध्यक्ष विनय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि अघोषित बिजली कटौती से किसान परेशान हैं। रोस्टर न होने के कारण किसानों को फसल कतराई में भारी समस्याओं का सामना करना पड रहा है।
मंडल उपाध्यक्ष रामकरन सिंह ने किसानों की पेयजल संकट से जूझ रहे समस्याओं को लेकर कहा कि शोपीस टंकियों को पुनर्जीवित किया जाए। हर घर पेयजल योजना के अंतर्गत पीने के पानी की सप्लाई कराई जाए। लबेद खंडेहा के मजरों में पानी की भारी समस्या से किसान जूझ रहा है।
विज्ञापन
तहसील अध्यक्ष तीरथ प्रसाद सिंह ने बताया कि ग्राम लोधौरा में काफी समय से सरकारी अस्पताल बना है जिसमे अराजक तत्वों का कब्जा है। ऐसे लोगों से अस्पताल खाली कराते हुए स्वस्थ सुबिधा उपलब्ध कराई जाए जिससे जनता को स्वस्थ का लाभ मिल सकें। इसके बाद ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर देवेंद्र सिंह, शत्रुघ्न सिंह, हनुमान पाल, प्रदीप सिंह, पप्पू सिंह आदि मौजूद रहे।