फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Sleeplessness due to power cut in humid heat

Chitrakoot News: उमस भरी गर्मी में बिजली कटौती से नींद हराम

Thu, 18 Jul 2024 02:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
Sleeplessness due to power cut in humid heat
चित्रकूट। उमस भरी गर्मी में बिजली कटौती से शहर सहित लोढ़वारा गांव स्थित कांशीराम कालोनी, सीतापुर कस्बा, खोही, शिवरामपुर क्षेत्र के निवासी परेशान हैं। यहां चार से छह घंटे तक अघोषित कटौती चल रही है। इससे रातों की नींद हराम हो गई।
विज्ञापन

शहर में मंगलवार की रात को शहर में दो बार बिजली की आपूर्ति बंद हुई। डेढ़ घंटे बाद बिजली की आपूर्ति चालू की गई। कांशीराम कालोनी निवासी कुलदीप व शिवकुमार ने बताया कि कांशीराम काॅलोनी में तीन दिन से सात से आठ घंटे तक बिजली की आपूर्ति बंद रहती है।
विज्ञापन

सीतापुर कस्बे के पूर्व सभासद अरूण कुमार गुप्ता, बुद्धप्रकाश सिंह व उत्कर्ष कुमार ने बताया कि बिजली की आपूर्ति दिन व रात में तीन से चार बार बंद हो जाती है। आने जाने का कोई समय निश्चित नहीं रहता। अधिकारियों से बात करने पर बताया जाता है कि तार में फाल्ट होने के कारण बिजली की आपूर्ति बंद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवरामपुर निवासी राजू गुप्ता, महेश प्रसाद ने बताया कि शिवरामपुर व इससे सटे गांवों में बिजली की आपूर्ति लडख़ड़ाई हुई है। लो वोल्टेज की भी समस्या बनी रहती है। खोही निवासी कमलेश पटेल, राजेश सिंह ने बताया कि बुधवार की सुबह 9 बजे बिजली गई जो 11 बजे आयी। बिजली विभाग के कर्मचारियों से जानकारी ली गई तो बताया गया कि ट्रांसफार्मर का फ्यूज उड़ गया था। जिसको सही किया गया है। बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता दीपक सिंह ने बताया कि इस समय गर्मी अधिक पडऩे के कारण बिजली की मांग अधिक है। वही गर्मी के कारण उपकरण भी हीट हो जाते है, जिससे खराबी होने के कारण यह समस्या रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed