फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Six suspects caught in woman's murder

Chitrakoot News: महिला की हत्या में छह संदिग्ध पकड़े

Fri, 12 Jan 2024 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jan 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
Six suspects caught in woman's murder
बरगढ़ (चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के कोलमजरा के पास महिला की पत्थरों से कूंचकर हत्या के मामले में पुलिस ने छह लोगों को शक के आधार पर पकड़ा है। सीसीटीवी फुटेज से पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में मौत का कारण सिर पर गहरी चोट है, लेकिन दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। इसके लिए स्लाइड बनाकर जांच के लिए भेजा है।
विज्ञापन

एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी 42 वर्षीय बेटी का शव कोलमजरा के पास मिला था। उसके कपड़े अस्त व्यस्त थे। मौके से शराब और पानी की बोतल और कपड़े बरामद होने पर अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। बताया कि बेटी का विवाह 15 साल पहले मप्र के रींवा जिले में किया था। पारिवारिक विवाद के बाद दो साल बाद गर्भवती बेटी ससुराल से मायके आ गई। तब से वह ससुराल नहीं गई। यहीं पर दाई का काम करती थी। छह जनवरी से वह घर से लापता थी। बुधवार की सुबह उसका शव मिला है।
विज्ञापन

इस मामले में एसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को कई महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। हत्या के कारण और आरोपियों को जल्द सामने लाया जाएगा। सीओ शिवकरण ने बताया कि शक के आधार पर छह लोगों को पकड़ा है। इनसे पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर गहरी चोट होने से मौत हुई है। दुष्कर्म की पुष्टि के लिए स्लाइड बनवाई गई है। थाना प्रभारी राकेश मौर्य ने बताया कि शिनाख्त होने के बाद सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। कई जानकारी मिली हैं। जल्द ही खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल की तलाश, खुलेंगे कई राज
घर में जाकर प्रसव कराने वाली महिला की हत्या के बाद से पुलिस कई अन्य पहलुओं पर भी मंथन कर रही है। मृतका का मोबाइल कई राज खोल सकता है, लेकिन अभी वह बरामद नहीं हुआ है। उसके नंबर से पुलिस ने कुछ जानकारी एकत्र की है। घटनास्थल पर मिले स्वेटर को भी पुलिस सबूत के रूप में पेश कर रही है। यह स्वेटर हत्यारोपी का माना जा रहा है। दो स्वेटर मिले हैं, जिसमें एक तो महिला का बताया गया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में हत्यारोपी एक से अधिक होने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed