{"_id":"64bed07140aeea36a60e4466","slug":"six-more-patients-of-diarrhea-found-in-arkhan-purva-chitrakutt-news-c-215-1-sknp1043-536-2023-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: अरखन पुरवा में डायरिया के छह और मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: अरखन पुरवा में डायरिया के छह और मरीज मिले
Tue, 25 Jul 2023 12:58 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Tue, 25 Jul 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर- ५ व 6
थम नहीं रहा है डायरिया, छह मरीज जिला अस्पताल में हुए भर्ती
संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। भरतकूप क्षेत्र के हरिहरपुर गांव के अरखन पुरवा में डायरिया थम नहीं रहा है। सोमवार को छह मरीज जिला अस्पताल में भर्ती हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पहुंचकर दवा वितरण कर रही है, कुछ मरीज स्वस्थ हुए हैं। अभी भी लगभग 35 मरीज उल्टी दस्त व बुखार से ग्रसित हैं।
अरखन पुरवा में करीब एक सप्ताह से डायरिया फैला है। यहां के 50 लोग डायरिया से ग्रसित थे। एक महिला की मौत हो चुकी है। शेष बीमारों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार को पुरवा निवासी बच्चा (80), दीपा (15), भुरुआ (18), शिवकरण (30), नितिन (18) व आकाश (17) डायरिया से ग्रसित होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुरवा के रामसिंह, इंद्रपाल, जयकरन व श्रीपाल ने बताया कि पुरवा में लगे हैंडपंप में दूषित पानी पीने से लोग बीमार हो रहे हैं। ग्राम प्रधान से पानी उपलब्ध कराए जाने की मांग की है। बताया कि पुरवा में लगातार गंदगी व बदबू बनी रहती है। बारिश से हालात और खराब हो जाते हैं। कई बार प्रधान व सफाईकर्मी से स्थिति को सही कराने की मांग की गई लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। एक महिला की मौत होने के बाद भी जिम्मेदार चुप बैठे हैं।
विज्ञापन
मरीजों की हालत में सुधार
स्वास्थ्य विभाग की टीम दवा वितरण कर रही है। शिवरामपुर सीएचसी प्रभारी डॉ. शैलेंद्र ने बताया कि हर दिन सुबह डॉक्टरों की टीम पुरवा में जाकर मरीजों का हाल ले रही है। अब हालात में काफी सुधार है। बस्ती के आसपास गंदगी व बारिश से मच्छरों के प्रकोप बढा है। कुछ हैंडपंप से दूषित पानी आने की शिकायत है।
उल्टी-दस्त, पेट दर्द के छह मरीज भर्ती
चित्रकूट। अरखनपुरवा के अलावा अन्य स्थानों पर भी उल्टी, दस्त व पेट दर्द के मरीजों की तादाद बढ़ रही है। सोमवार को अन्य स्थान के छह मरीज भर्ती हुए हैं। जिला अस्पताल में सोनेपुर गांव की अंशिका पुत्री अजय, पार्वती पत्नी नत्थू, शिवरामपुर के नन्ना पुत्र सुरेश, उटारखाना मोहल्ले की सानिया पुत्री शंकील, कर्वी माफी गांव के अंकित पुत्र जुगुल, भरतकूप के कार्तिकेय पुत्र रामहित, इलाहाबाद रोड कर्वी के शिवम पुत्र राजकुमार को परिजनों ने भर्ती कराया। जहां उपचार चल रहा है। डा. एचसी अग्रवाल ने बताया कि बरसात के मौसम में उबाल कर पानी को ठंडा करने के बाद उपयोग करें। भोजन पर विशेष ध्यान दें। उमसभरी गर्मी से बचाव के लिए पंखे का उपयोग करें। छोटे बच्चों को धूप से बचाएं।