{"_id":"65d7a73370a9a113b5006454","slug":"six-including-brother-injured-in-road-accidents-chitrakutt-news-c-215-1-sknp1043-105139-2024-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: सड़क हादसों में सगे भाई समेत छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: सड़क हादसों में सगे भाई समेत छह घायल
विज्ञापन
शिवरामपुर (चित्रकूट)। अलग-अलग सड़क हादसों में दो सगे भाइयों समेत छह लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक को डॉक्टर ने प्रयागराज रेफर कर दिया।
शिवरामपुर चौकी क्षेत्र के पथरौड़ी निवासी सगे भाई राजेश कुमार (23) व छोटू (20) बुधवार की शाम अतर्रा कस्बे से निमंत्रण कर गांव लौट रहे थे। पथरौड़ी मोड़ के पास सामने से आ रहे मऊ बा निवासी देवशरण (30) व महेंद्र वर्मा (25) से टक्कर हो गई। इस हादसे में सभी घायल हो गए। बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था। सभी को एंबुलेंस से सीएचसी शिवरामपुर में भर्ती कराया। महेंद्र को डॉक्टर ने प्रयागराज रेफर कर दिया।
इसके अलावा कर्वी कोतवाली के गढ़ीवा निवासी शारदा (30) और मइयादीन (32) बाइक से वापस गांव जा रहे थे। सोनेपुर पेट्रोल पंप के पास सड़क पार कर रही महिला को बचाने में अनियंत्रित होकर गिर पड़े। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार शारदा ने हेलमेट पहना था।