{"_id":"ef98c62f31ed64ba3f6f2409e3a8e0e4","slug":"sitaram-and-sonu-get-first-prize-in-debate-and-essay-comptition-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" भाषण में सीताराम और निबंध में सोनू प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाषण में सीताराम और निबंध में सोनू प्रथम
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
Updated Fri, 09 Jan 2015 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीआईसी की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कछारपुरवा में चल रहे शिविर में शुक्रवार को छात्रों ने योग के साथ श्रमदान किया। गांव की गलियों को साफ किया गया।
विज्ञापन
छात्रों ने ग्रामीणों को नलों के आसपास गंदगी न करने की सीख दी। कार्यक्रम में हुई भाषण प्रतियोगिता में सीताराम और निबंध में सोनू ने बाजी मारी।
टोली नायक रघुनंदन प्रसाद ने ग्रामीणों से कहा कि गंदगी रोगों का कारण बन सकती है। शिवनरेश ने मंदिर प्रांगण के आसपास सफाई कर ग्रामीणों को इसका महत्व बताया।
विज्ञापन
बौद्धिक सत्र में कार्यक्रम अधिकारी ने विभिन्न जानकारियां दीं। साथ ही गांव में विभिन्न संदेशात्मक वाक्यों के लेखन की बात कही। इसके बाद स्वच्छता जीवन में कितनी उपयोगी विषय पर भाषण और पर्यावरण का बिगड़ता स्वरूप एवं संरक्षण विषय पर निबंध प्रतियोगिता हुई।
विज्ञापन
इसमें 46 छात्रों ने हिस्सा लिया। भाषण में सीताराम प्रथम, रघुनंदन द्वितीय और घनश्याम तृतीय स्थान पर रहे। निबंध में सोनू ने बाजी मारी। शिवशंकर दूसरे और हिमांश तीसरे स्थान पर रहे।
मौके पर महेश सिंह ने भी अनुभव साझा किए। प्रधानाध्यापक कछारपुरवा अशोक सिंह ने परिश्रमी बनने की सलाह दी। मौके पर मन्नूलाल, रामनरेश कोटार्य, देवीदयाल सविता, महेश सिंह यादव, राजेंद्र प्रसाद आदि मौजूद रहे।