फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   SIT formed in Rs 3.26 crore GST evasion case, investigation begins

Chitrakoot News: 3.26 करोड़ जीएसटी चोरी में एसआईटी गठित, जांच शुरू

Wed, 21 Jan 2026 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Wed, 21 Jan 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
SIT formed in Rs 3.26 crore GST evasion case, investigation begins
चित्रकूट। जालसाजों द्वारा फर्जी दस्तावेजों से दवा कारोबार में 3.26 करोड़ की जीएसटी चोरी के मामले में शासन ने एसआईटी टीम गठित की है। एसआईटी के साथ जिले की भी पुलिस ने जांच शुरू की है।
विज्ञापन

राज्य कर विभाग को लेनदेन में नौ फर्मों पर संदेह हुआ तो उनकी जांच शुरू की, जांच में सभी फर्में फर्जी मिली थीं। उनका स्थानीय सत्यापन कराया तो किसी का पता भी नहीं मिला। विभाग में पंजीयन कराने ने बाद इन फर्माें ने दिसंबर 2024 में जीएसटीआर रिटर्न दाखिल कर 18.68 करोड़ की आउटवर्ड सप्लाई घोषित कर आईजीएसटी में तीन करोड़ 26 लाख 57 हजार 251 रुपये की फर्जी आईटीसी दिया था।
विज्ञापन

ऐसे में इन फर्मों ने सरकारी राजस्व की चोरी की। मामले का खुलासा होने के बाद राज्य कर के सहायक आयुक्त निखिल कुमार सिंह ने सदर कोतवाली में सभी फर्माें के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। शासन ने मामले को संज्ञान में लिया और जांच के लिए एसआईटी टीम गठित की। यह टीम जिले की पुलिस के साथ पूरे मामले की जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की जांच के लिए टीम अब बैंक खाता, फर्म जीएसटी पंजीयन, मोबाइल नंबर समेत अन्य दस्तावेजों को जुटाने में जुट गई। उधर, सीओ अरविंद कुमार वर्मा ने बताया कि फर्मों ने कैसे बिल बनाकर आईटीसी किया है। फर्माें ने बिना सामान खरीदे बिल लगाकर जीएसटी चोरी की है। कब रजिस्ट्रेशन कराया है, तभी पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed