फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   SIR: BLOs running from field to field to achieve their targets

Chitrakoot News: एसआईआरः लक्ष्य पाने को खेत खलिहानों तक भाग-दौड़ करते बीएलओ

Sat, 06 Dec 2025 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sat, 06 Dec 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
SIR: BLOs running from field to field to achieve their targets
चित्रकूट। एसआईआर का लक्ष्य पूरा के लिए आयोग ने अंतिम तारीख तो बढ़ाकर 11 दिसंबर कर दी है लेकिन बीएलओ मतदाता तय पते पर खोजे नहीं मिल रहे हैं। उन्हें तलाशने के लिए खेत व खलिहान तक भागदौड़ करनी पड़ रही है। तब कहीं जाकर वो उन्हें मिलते हैं। बाद में वो उनसे सूचनाओं का ब्योरा लेकर उन्हें फार्म तक भरवा रहे हैं।
विज्ञापन

जिले के कई गांव घनघोर जंगल में भी बसे हैं। इससे वहां तक जाने में बीएलओ को परेशानी होती है। रबी फसल की बोआई का सीजन चल रहा है। ऐसे में ज्यादातर ग्रामीण खेती-किसानी में जुटे हैं। वो सुबह खेत और खलिहान निकलते जाते हैं और देर शाम तक कहीं उनकी घर वापसी होती है। जिस कारण बीएलओ को घरों पर मुखिया मतदाता मिलते नहीं है। इससे फार्म भरने में अड़चन आती है, हालांकि शासन ने अभियान में सौ फीसद लक्ष्य पूरा करने के लिए अंतिम तारीख बढ़ाकर 11 दिसंबर कर दी है।
विज्ञापन

तारीख बढ़ने के बाद अब बीएलओ लक्ष्य पूर करने के लिए गांव संपर्क कर रहे है। गोबरिया बूथ केंद्र के बीएलओ दिनेश सिंह, टिटिहरा गांव के नरेंद्र कुमार ने बताया कि गांव के अंदर जब मतदाता नहीं मिलते हैं। उनकी तलाश में खेत व खलिहान में जाकर मिलते हैं। वही पत्रक भराकर ले आते हैं। भगनपुर के बीएलओ राजेंद्र प्रसाद, बालापुर माफी के बीएलओ विपिन बिहारी, छपरा माफी बूथ के गंगा प्रसाद ने बताया कि उनको जिन बूथों के मतदाताओं के पत्रक भरने के लिए दिए गए है। वह जंगल के बीच बसे हैं। जिसमें कुछ गांव तो पहाड़ के नीचे भी बसे है। ऐसे गांव में आने -जाने में समस्या होती है। इसके बाद भी एसआईआर का कार्य पूरा करने के लिए मतदाताओं से बराबर संपर्क करते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------------------------------

डीएम ने बूथों का निरीक्षण कर ली जानकारी
चित्रकूट। डीएम पुलकित गर्ग ने शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय मनोहर गंज, व बूथ प्राथमिक विद्यालय सीतापुर ग्रामीण निरीक्षण किया। उन्होंने उपस्थित बीएलओ से किए गए कार्य की समीक्षा गई। बीएलओ को निर्देश दिया कि संबंधित मतदाताओं की सूची अपने पास रखे। बूथ लेबल एजेंट के साथ बैठक कर मतदाताओं के बारे में अवगत कराए।बीएलओ ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय मनोहर गंज बूथ में कुल 1116 वोटर हैं। सीतापुर ग्रामीण प्राथमिक विद्यालय के बूथ में 858 है। उनके पत्रक भरवाने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed