फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Sina ripping off JCB by stopping river stream in Chitrakoot

चित्रकूट में नदी की धारा रोककर जेसीबी से चीर रहे सीना

Fri, 21 Feb 2020 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Sina ripping off JCB by stopping river stream in Chitrakoot
फोटो- 1- गडौली घाट पर नदी में पुल बनाकर बालू को ढुलान करते मजदूर व अन्य - फोटो ग्रामीण स्त्रोत - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट/पहाड़ी। पहाड़ी थाना क्षेत्र के गडौली घाट पर बालू ढुलान के नियमों की अनदेखी हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि ठेकेदार के कर्मचारियों ने नदी की धारा को रोककर अस्थाई पुल बना लिया है। इसके बाद जेसीबी से बालू नदी से निकाल कर बांदा की ओर ले जा रहे हैं। चित्रकूट की ओर से आने जाने वाले बालू का काम करा रहे कर्मचारी तय पटटा क्षेत्र से अधिक स्थान पर बालू निकासी कर राजस्व को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन

जिले के गडौली घाट पर शासन से स्वीकृत बालू का पटटा हुआ है। इस पटटा क्षेत्र में जब से बालू ढुलान शुरु हुआ है तब से विवाद हो रहा है। कुछ दिन पूर्व ही छह ग्रामीणों पर खनन कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। खेत से बालू लदे वाहन निकालने को लेकर विवाद हुआ। शुक्रवार को ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बालू खनन करने वालों ने नदी में बालू व बोरियां रखकर नदी की धारा में अस्थाई पुल बना दिया गया है। इसके बाद जेसीबी से बालू निकाली जा रही है। यह बालू बांदा जिले की दिशा की ओर लेकर जा रहे हैं। ग्रामीणों ने अस्थाई पुल हटवाने की मांग की है।
विज्ञापन

नहीं है जानकारी
चित्रकूट। जिला खनिज अधिकारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने भी सोशल मीडिया पर इसकी फोटो और वीडियो देखा है। यह स्थान तो इसी नदी क्षेत्र का है लेकिन इस पुल के बनाने की जानकारी नहीं है। जल्द ही मौके पर जाकर इसकी जांच करेंगे। यदि शिकायत सही मिली तो ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। उधर ठेकेदार शिवचंद त्रिपाठी ने बताया कि उन्होंने नदी में पुल नहीं बनाया है। आरोप गलत हैं कुछ ग्रामीण गलत सूचना दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed