{"_id":"689b7706308ba3fab10f74ea","slug":"show-cause-notice-to-agriculture-and-mineral-officer-clarification-sought-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-119225-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: कृषि व खनिज अधिकारी को कारण बताओ नोटिस, मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: कृषि व खनिज अधिकारी को कारण बताओ नोटिस, मांगा स्पष्टीकरण
Tue, 12 Aug 2025 10:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Tue, 12 Aug 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। कर करेत्तर व सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से राजस्व कार्यों और भूमि अधिग्रहण की समीक्षा बैठक कलक्ट्रेट सभागार में एडीएम की अध्यक्षता में हुई। बैठक में गैरहाजिर रहने पर जिला कृषि अधिकारी से स्पष्टीकरण व रैंकिंग खराब आने पर जिला खनिज अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
एडीएम उमेश चंद्र निगम ने कहा कि सीएम डैश बोर्ड में जिन विभागों की रैंकिंग ठीक नहीं है, उसमें प्रगति कराई जाए। कर-करेत्तर में जिन विभागों को लक्ष्य शासन से निर्धारित किया गया है, वह सभी विभाग अपने वार्षिक लक्ष्य को पूरा कराएं। अग्रणी जिला प्रबंधक इंडियन बैंक से कहा कि बैंक की आरसी को तहसीलों पर मिलान कराया जाए, जो वसूली हुई है। उसकी समीक्षा कराएं।
इसके बाद सीएम डैशबोर्ड में एमओयू की रैंकिंग खराब होने पर उद्यमी मित्र और खनिज विभाग की रैंकिंग अत्यंत खराब होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जिला खनिज अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के लिए कहा। बैठक में एसडीएम मऊ सौरभ यादव, राजापुर आरआर रमन, मानिकपुर मोहम्मद जसीम, एडीएम राकेश कुमार पाठक, सीएमओ डॉ भूपेश द्विवेदी, अग्रणी जिला प्रबंधक इंडियन बैंक आशुतोष शर्मा, डीपीआरओ इंद्र नारायण सिंह, एआईजी स्टांप राम सुंदर, उपयुक्त राज्य कर अजीत विक्रम सहित अन्य मौजूद रहे।