फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   She got her husband killed by her lover, both arrested

Chitrakoot News: प्रेमी से करवाई थी पति की हत्या, दोनों गिरफ्तार

Thu, 09 Jan 2025 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
She got her husband killed by her lover, both arrested
चित्रकूट/भरतकूप। सात दिन पहले रेल पटरी पर मिले शव की शिनाख्त के बाद खुलासा हुआ कि पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर युवक की हत्या कराई थी। आत्महत्या का रूप देने के लिए शव रेल पटरी पर डाल दिया। पत्नी और प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से तीन मोबाइल, हत्या में प्रयुक्त पत्थर और बाइक बरामद की है।
विज्ञापन

एक जनवरी की देर भरतकूप थाना क्षेत्र के पतौडा रेल लाइन पर युवक का शव मिला था। दो स्थान से शव कटा होने पर प्रथम दृष्टया खुदकुशी माना गया, लेकिन शिनाख्त नहीं हुई थी। शव की शिनाख्त बांदा जिले के बिसंडा थाना क्षेत्र के चौसड़ निवासी रामकृष्ण के रूप में हुई। पिता रामरतन ने भरतकूप थाने में तहरीर दी कि बहू सुनैना और उसके प्रेमी उदयपुर नकटा हड़हा निवासी विनोद यादव ने हत्या की है।
विज्ञापन

बुधवार को अपर एसपी चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि एसओजी व थाना पुलिस टीम ने जांच के दौरान पाया कि हत्या कर शव फेंका है। मंगलवार की देर शाम को बाइक से रसिन बांध की ओर जाते समय पुलिस टीम ने शक होने पर विनोद को पकड़ लिया। बिना नंबर की बाइक व तीन मोबाइल बरामद हुए। इनमें एक मोबाइल मृतक रामकृष्ण का था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ और इनके मोबाइल से मिली जानकारी के अनुसार सुनैना के पति रामकृष्ण की जड़ी बूटी की दुकान है। घर के बगल में विनोद का आना जाना था। रामकृष्ण से भी विनोद की बोलचाल थी। सुनैना और विनोद में प्रेम हो गए। साजिश के तहत विनोद ने फोन कर नए साल की पार्टी के बहाने रामकृष्ण को बुलाया। भरतकूप के पतौडा रेल पटरी किनारे बैठकर शराब पी। इसके बाद रामकृष्ण के सिर में विनोद ने पत्थर से प्रहार कर मार दिया। लगभग 40 मीटर घसीटकर शव रेल पटरी रखकर भाग निकला। पुलिस ने पत्नी और प्रेमी को पकड़ लिया है।
इनसेट
वीडियो कॉल से देता रहा जानकारी
हत्यारोपी विनोद ने बताया कि सुनैना के कहने पर वह पूरे घटनाक्रम की जानकारी वीडियो कॉल कर देता रहा। शराब पीने से लेकर पटरी पर शव रखने में कई बार वीडियो कॉल की। कई बार वीडियो कॉल से हत्या का राज खुला। इसके अलावा घटनास्थल पर दूर तक खून के छींटे और एक हाथ गायब होने पर शक हुआ। हत्याराेपी ट्रेन के गुजरने तक का इंतजार करता रहा। वीडियो काल से ट्रेन के आने पर रामकृष्ण के कटने के दृश्य को दिखाने के बाद वहां से लौटा था।

इनसेट
तीन बच्चों की मां है सुनैना
रामकृष्ण की पत्नी सुनैना तीन बच्चों की मां है। बडा बेटा 17 साल,दूसरा 14 साल का है। दोनों बेटे दूसरे प्रदेश मजदूरी करते हैं। हत्यारोपी विनोद शादीशुदा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed