फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Shahrukh Khan and his wife are not nationalists: Rambhadracharya

Chitrakoot News: देश हितैषी नहीं शाहरुख खान व उनकी पत्नी-रामभद्राचार्य

Sat, 03 Jan 2026 11:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Shahrukh Khan and his wife are not nationalists: Rambhadracharya
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चित्रकूट। ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित जगतगुरु रामभद्राचार्य ने फिल्म अभिनेता शाहरुख खान और उनकी पत्नी पर निशाना साधा। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि शाहरुख खान की पत्नी ने एक बयान दिया था जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें भारत में घुटन महसूस होती है। जगतगुरु ने कहा कि ऐसे बयान देने वाले लोग देश के हितैषी नहीं हो सकते। उन्होंने शाहरुख खान के व्यक्तित्व और अस्तित्व पर बात करना व्यर्थ बताया।
बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रहे अत्याचार पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने बांग्लादेश सरकार को हिंदू विरोधी करार देते हुए कहा कि वहां की सरकार हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को रोकने में नाकाम है। जगतगुरु ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स को बांग्लादेशी खिलाड़ी को अनुबंधित न करने के निर्देश का भी समर्थन किया।
विज्ञापन

हाल ही में, आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के मालिक फिल्म अभिनेता शाहरुख खान ने एक बांग्लादेशी खिलाड़ी को अपनी टीम में शामिल किया था। इस पर बीसीसीआई ने हाल के राजनीतिक घटनाक्रमों को देखते हुए, कोलकाता टीम को उस खिलाड़ी को न रखने का निर्देश दिया था। इस निर्णय पर जगतगुरु रामभद्राचार्य ने चित्रकूट स्थित अपने आवास पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बीसीसीआई का यह कदम सही है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय उस समय महत्वपूर्ण हो जाता है जब बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार की घटनाएं बढ़ रही हैं और वहां की सरकार इसे नियंत्रित करने में विफल साबित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed