{"_id":"6637e0eb000550f65e0ef804","slug":"seven-years-record-broken-mercury-crosses-44-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-106750-2024-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: सात साल का टूटा रिकार्ड, पारा 44 के पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: सात साल का टूटा रिकार्ड, पारा 44 के पार
विज्ञापन
चित्रकूट। सूरज के तल्ख तेवर मई के पहले ही सप्ताह में देखने को मिले। सात साल का रिकार्ड तोड़ते हुए तापमान 44.7 डिग्री तक पहुंच गया। वैसे इस साल गर्मी का यह सबसे दिन गर्म दिन भी रहा। तेज धूप के कारण बाजार में सन्नाटा छाया रहा। राहगीरों को रास्ते में हैंडपंप व अन्य स्थान पर रुककर पानी पीते देखा गया।
जिले गर्मी का खासा असर देखा जा रहा है। एक पखवाड़े से तापमान 40 डिग्री से कम नहीं रहा। मई माह की शुरुआत होते ही पहले रविवार को तो हालत अधिक खराब रही। सुबह 8 बजे से तेज धूप निकलने से घरों से निकलना मुश्किल हो गया। जरूरी काम पर निकलने वाले सिर में अगौंछा डालकर निकले। दोपहर को सडक़ों में सन्नाटा छाया रहा। गर्मी के कारण बीमारी भी फैल रही है। जिससे जिला अस्पताल सहित सामुदायिक अस्पतालों में मरीजों की संख्या अधिक देखी गई।
तुलसी कृषि विज्ञान केंद्र गनीवां के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि रविवार को 44.7 डिग्री अधिकतम तापमान रहा। न्यूनतम 29 डिग्री रहा। बताया कि यह तापमान सात साल पहले मई माह में 44 को पार किया था लेकिन इस बार यह पहले ही सप्ताह में हो गया है। इस साल का यह अधिकतम तापमान भी है। अगले दो दिनों तक इसी प्रकार का मौसम रहने की संभावना है। इसके बाद कुछ बदलाव हो सकता है।