फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Seven teams of two states engaged in search of robber Gauri

पाठा व सीमा से सटे जंगलों में डाकू गौरी गैंग की तलाश

Wed, 30 Jun 2021 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Seven teams of two states engaged in search of robber Gauri
मानिकपुर (चित्रकूट)। डेढ़ लाख के इनामी डाकू गौरी यादव गैंग की तलाश में पुलिस की चार टीमों ने अलग अलग जंगल में तलाशी अभियान चलाया। फिलहाल पुलिस को अभी कोई सफलता नहीं मिली है। उधर डाकू गौरी यादव गैंग द्वारा जिन दो वन विभाग के प्लांटेशन का काम रुकवाया था वहां काम चल रहा है। जिले की सीमा से सटे मप्र के क्षेत्र की भी पुलिस टीमें तलाशी अभियान चला रहीं हैं।
विज्ञापन

एक सप्ताह पूर्व डाकू गौरी यादव गैंग ने वन विभाग के रैपुरा वन बीट के गाडाकछार व इटवां पौधशाला में पहुंचकर मजदूरों को धमकाकर काम बंद कराया था। चौथ पहुंचाने की धमकी देकर हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाई थी। अब फिलहाल इन दोनों जगह वन विभाग का काम जारी हो चुका है। इसके बाद से आईजी के सत्यनारायण व एसपी अंकित मित्तल के नेतृत्व में अलग अलग टीमें इस गैंग को नेस्तनाबूत करने के लिए तलाश कर रहीं हैं। बुधवार को मानिकपुर थाना प्रभारी सुभाष चौरसिया के नेतृत्व में चुरेह केशरूआ, अमचुर नेरूआ के जंगलों में सर्चिंग की गई। बहिलपुरवा थाना प्रभारी दीनदयाल सिंह के नेतृत्व में पीएसी के साथ ददरीमाफी व बेलहरी के जंगलों में कांबिंग हुई। मारकुंडी थाना प्रभारी रमेश चंद्र ने पीएसी बल के साथ अमरावती के जंगलों में डाकू गैंग की तलाश की। रैपुरा थाना प्रभारी सुशील चंद्र के साथ पुलिस टीम ने लौरी, लोखरी, सुजानगंज व हनुमानगंज के जंगलों में डकैतों की खोजबीन की है। उधर सतना एसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि तीन पुलिस टीमें नियमित रूप से मप्र की सीमा क्षेत्र पर डकैतों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed