फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   seedhe nahi lagega korona ka teeka

ऑनलाइन पंजीकरण के बाद ही 45 पार का टीकाकरण

Sat, 08 May 2021 11:07 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
seedhe nahi lagega korona ka teeka
चित्रकूट। स्वास्थ्य केंद्र पर सीधे पहुंचकर टीका लगवाने की सुविधा स्थगित कर दी गई है। अब ऑनलाइन पंजीकरण के बाद ही 45 पार वालों का टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ इम्तियाज अहमद ने बताया कि अभी तक सीधे टीकाकरण स्थल पर जाकर के लाभार्थी अपना रजिस्ट्रेशन करवाकर कोरोना का टीका लगवा लेते थे। इस व्यवस्था में परिवर्तन कर दिया गया। उन्होंने बताया कि 10 मई से 45 वर्ष के ऊपर के समस्त नागरिकों को प्रथम डोज उनके द्वारा कोविन ऐप पर ऑनलाइन पंजीकरण कराने के पश्चात ही दी जाएगी। दूसरी डोज के टीकाकरण का कार्य पूर्व की भांति यथावत किया जाएगा।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. मुकेश पहाड़ी ने बताया कि 10 मई से 45 वर्ष के ऊपर के सभी लोगों का टीकाकरण किया जाएगा। टीके की दोनों डोज लेने के बाद संक्रमण का खतरा बहुत ही कम हो जाता है। दोनों टीके लगवाने के बाद भी व्यक्ति संक्रमित हो गया तो वह जल्दी स्वस्थ हो जाएगा। संक्रमण से ऐसे लोगों के मृत्यु की संभावना बहुत कम रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed