Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Security of jail premises increased, notice pasted

Chitrakoot News: बढ़ाई गई जेल परिसर की सुरक्षा, नोटिस चस्पा

Fri, 23 Jun 2023 12:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Fri, 23 Jun 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Security of jail premises increased, notice pasted
चित्रकूट । जेलर बनकर आॅनलाइन ठगी करने वाले की जानकारी होते ही जेल परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जेल गेट पर नोटिस चस्पा की गई है कि जेल में बंद बंदियों से मिलने के लिए परिजन खुुद आएं। उन्हें यहां से किसी अधिकारी की ओर से फोन कर रुपये की मांग नहीं की जा रही है। ऐसा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

गुरुवार को जेल अधीक्षक शशांक पांडेय ने बताया कि जेल व जेल के आसपास सुरक्षा के सभी इंतजाम किए गए हैं। कुछ दिनों से संज्ञान में आया है कि यहां के बंदियों के परिजनों को फोन से खुद को जेल अधिकारी बताकर अफवाह फैलाई जा रही है। इस मामले में सतर्कता बरती जा रही है। जेल में बंदियों से मिलने आने वाले परिजनों को बताया गया है कि किसी भी शक या सूचना पर संपर्क कर जानकारी ले सकते हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिले में कई दिनों से बंदियों के परिजनों को जेलर बनकर कुछ लोग फोन कर आनलाइन रुपये मंगाते हैं। फोन पर बंदियों के घायल व बीमार होने की फर्जी सूचना देकर परिजनों को गुमराह किया जा रहा है। इस मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से कुछ पीड़ितों ने की है। जिसकी जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed