{"_id":"627564589061f16117010330","slug":"second-accused-in-harsh-firing-case-arrested-chitrakoot-news-knp6952943158","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्ष फायरिंग मामले का दूसरा आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर्ष फायरिंग मामले का दूसरा आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजापुर। थाना क्षेत्र के अतरसुई ग्राम पंचायत अंतर्गत नोनागर गांव में हर्ष फायरिंग के दूसरे आरोपी को भी पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसमें एक आरोपी को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।
तीन मई को नोनागर गांव में द्वारचार के दौरान हर्ष फायरिंग में रामलखन व रामकरन की मौत हो गई थी। दो अन्य घायल हुए थे। इस मामले में नामजद बबुली यादव को पुलिस ने उसी दिन पकड़ लिया था। उस समय भागा दूसरा नामजद महेश यादव की तलाश पुलिस कर रही थी। थाना प्रभारी अवधेश मिश्रा ने बताया कि खोजबीन के दौरान जानकारी मिली कि आरोपी महेश गांव के पास आया है।
जिस पर घेराबंदी की उसे गांव के बाहर रास्ते में ही दोनाली बंदूक व दो कारतूस समेत पकड़ लिया गया है। पूछताछ में आरोपी महेश ने बताया कि दोनों लोग शराब के नशे में थे। दोनों लोग हर्ष फायरिंग कर रहे थे किसकी गोली किसे लगी इसकी जानकारी नहीं है। गोली लगने के बाद चीख पुकार मची तो वह भाग निकला था।