{"_id":"6963e24d0f62d3a6fb0784ae","slug":"sdm-colony-park-will-be-improved-with-an-investment-of-rs-60-lakh-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1003-125579-2026-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: 60 लाख से संवरेगा एसडीएम कॉलोनी का पार्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: 60 लाख से संवरेगा एसडीएम कॉलोनी का पार्क
विज्ञापन
फोटो- 06 हैंडपंप के पास लगा कूड़े का ढेर। संवाद
चित्रकूट। शहर के एसडीएम कॉलोनी पार्क को संवारने के लिए नगर पालिका ने 60 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया है। इससे पार्क को नया और आधुनिक स्वरूप मिलेगा, साथ ही नागरिकों के लिए कई नई सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
लगभग पांच साल पहले निर्मित इस पार्क में झूला, पाथवे और खेलने के उपकरण लगाए गए थे। हालांकि, देखरेख के अभाव में कई उपकरण टूट गए या गायब हो गए, और एक हैंडपंप भी खराब पड़ा है। स्थानीय शिकायतों के बाद, नगर पालिका ने पार्क के सौंदर्यीकरण की योजना बनाई है। इसके तहत, पार्क में आने-जाने के लिए सुगम पाथ-वे का निर्माण किया जाएगा, जो बुजुर्गों और बच्चों के लिए विशेष रूप से उपयोगी होगा। रात में सुरक्षा और सुखद माहौल के लिए पर्याप्त स्ट्रीट लाइटें भी लगाई जाएंगी।
नागरिकों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए, पार्क में एक ओपन जिम की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। यह जिम विभिन्न व्यायाम उपकरणों से सुसज्जित होगा, जिससे स्थानीय निवासी बिना किसी शुल्क के अपनी सेहत का ध्यान रख सकेंगे। यह सुविधा पार्क को एक बहुआयामी मनोरंजक स्थल के रूप में स्थापित करेगी।
विज्ञापन
-- -- -- --
पार्क के सौंदर्यीकरण की योजना बनाई गई है। प्रस्ताव पास होते ही सौंदर्यीकरण का काम शुरु होगा। अभी वहां पर काफी समस्याएं हैं। यह सभी दूर हो जाएंगी।
- शुभम तिवारी, नगर पालिका के अवर अभियंता